..................... शाहरुख खान के डेब्यू के दिन 'पठान' की शूटिंग भी शुरू, तस्वीरें देखिए | Shah Rukh Khan in Yash Raj Studios with Siddharth Anand Pathan shooting start Watch Pics - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान के डेब्यू के दिन 'पठान' की शूटिंग भी शुरू, तस्वीरें देखिए

शाहरुख़ ख़ान ने मुंबई के यशराज फ़िल्म्स स्टूडियोज़ में अपनी आने वाली फ़िल्म 'पठान' की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है, जिसका लोगों को लंबे समय से इंतज़ार है। सेट पर मौजूद एक इंस्टाग्राम यूजर ने 'पठान' के सेट के बाहर सुपरस्टार और डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की कार की तस्वीर अपलोड की है! तस्वीरें देखिए:

हमारे एक विश्वस्त सूत्र ने बताया कि, "दूसरी लहर के कारण हुए लॉकडाउन के बाद, पठान फ़िल्म की शूटिंग शेड्यूल की फिर से शुरुआत हो चुकी है। शाहरुख़ की शूटिंग शेड्यूल काफी इन्टेंस होने वाली है, और लगता है कि उन्होंने शूटिंग की शुरुआत कर दी है।

Shah Rukh Khan

हमने सुना है कि, अगले कुछ दिनों में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी शूटिंग शुरू करने वाले हैं। बड़े एक्शन और लंबे-चौड़े सीक्वेंस की शूटिंग के लिए टीम इंटरनेशनल लोकेशंस पर जाने वाली है, लेकिन इससे पहले इस शेड्यूल में फ़िल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग की जाएगी।"

'पठान' आदित्य चोपड़ा की आने वाली बड़ी फ़िल्मों का हिस्सा है, जिनकी घोषणा जल्द ही की जाएगी। इसे लेकर फैंस भी काफी एक्साइटिड हैं।

फिल्में

फिल्में

उम्मीद है कि थिएटर कारोबार के सामान्य होते ही, सलमान ख़ान की 'टाइगर 3', जुनैद ख़ान की डेब्यू फ़िल्म 'महाराज', सैफ अली ख़ान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और डेब्यू करने वाली शरवरी की 'बंटी और बबली-2', विक्की कौशल की अगली फ़िल्म, रणवीर सिंह की 'जयेशभाई जोरदार', रणबीर कपूर की 'शमशेरा' जैसी फ़िल्मों के साथ वाईआरएफ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के लिए तैयार है।

पठान में शाहरुख और दीपिका

पठान में शाहरुख और दीपिका

शाहरुख खान की पठान में एक बार फिर उनकी जोड़ी दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएगी। दीपिका और शाहरुख साथ में कई फिल्में पहले भी कर चुके हैं।

जल्द शूटिंग करेंगी

जल्द शूटिंग करेंगी

खबरें हैं कि दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी जल्द ही अनलॉक में पठान की शूटिंग शुरू करेंगे।

 पठान के विलेन

पठान के विलेन

जॉन अब्राहम फिल्म पठान में विलेन बने हैं। उनकी इस भूमिका को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटिड हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X