'पठान' का क्रू मेंबर कोरोना पॉजिटिव, शाहरुख खान हुए क्वारंटाइन? क्या है पूरी सच्चाई- जानिए

बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। अब तक तमाम बॉलीवुड स्टार्स कोरोना वायरस की चपेत में आ चुके हैं। अब बड़ी खबर पठान के सेट से आ रही है। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट में बताया गया है कि पठान के सेट पर एक क्रू मेंबर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद पठान एक्टर शाहरुख खान ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। इतना ही नहीं, पठान की शूटिंग भी रूकने को लेकर भी खबरें सामने आईं।

यशराज बैनर तले बन रही पठान की इन दिनों शूटिग जारी थी। कोरोना काल में पठान के सेट से कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबरों ने हड़कंप मचा दिया। लेकिन अब ऑफिशियल जानकारी सामने आ गई है कि क्या वाकई शाहरुख खान ने खुद को आइसोलेट किया है?

Shah Rukh Khan

यशराज फिल्म की ओर से सूत्रों के हवाले से सामने आया है कि इस तरह की खबरें सच नहीं है। फिल्म प्रोडक्शन ने कहा कि तमाम फिल्म के क्रू मेंबर्स बायो बबल में एक होटल में रहे हैं। नियमित रूप से सभी का कोरोना टेस्ट भी किया जा रहा है।

इतना ही नहीं सूत्रों की ओर से ये भी कहा गया कि कि फिल्म पठान की शूटिंग पिछले दो दिनों से बंद थी। मुंबई में वीकेंड लॉकडाउन और अन्य सख्ती को देखते हुए फिल्म टीम ने दो दिन का ब्रेक लिया था। ऐसे में कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले खबरें गलत हैं।

फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होगी? इस सवाल का जवाब भी सामने आया कि अगर मुंबई में लॉकडाउन नहीं हुआ तो पठान की शूटिंग शुरू होगी।ऐसे में शाहरुख खान के होम क्वारंटीन होने की खबर भी गलत मालूम पड़ती है।

दुबई में हुई पठान की शूटिंग

दुबई में हुई पठान की शूटिंग

दुबई के शेड्यूल को खत्म करने के बाद पठान की शूटिंग मुंबई यशराज स्टूडियो में प्रारंभ हुई। दुबई में शाहरुख खान ने कई एक्शन सीन शूट किए।

टाइगर 3 और 'पठान' की सेम लोकेशन पर हो रही है शूटिंग

टाइगर 3 और 'पठान' की सेम लोकेशन पर हो रही है शूटिंग

बीच में खबरें सामने आई थीं कि टाइगर 3 और पठान की शूटिंग यशराज स्टूडियो में ही हो रही है। दोनों की शूटिंग सेम लोकेशन लेकिन अलग अलग जगह पर हो रही है।

कोरोना के चलते नई गाइडलाइन

कोरोना के चलते नई गाइडलाइन

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज (FWICE) ने फिल्मों व टीवी सीरियल्स की शूटिंग के लिए नई गाइडलाइन जारी की थी। इसके तहत भारी संख्या में शूट की मनाही और मास्क अनिवार्य समेत कई नियम बताए गए थे।

 बड़े स्टार्स को कोरोना

बड़े स्टार्स को कोरोना

अभी तक आमिर खान, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल, अक्षय कुमार से लेकर तमाम बड़े सितारे कोरोना की चपेत में आए। अक्षय कुमार से लेकर भंसाली और रणबीर कपूर कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X