बॉलीवुड के किंग खान को शो में जज बनना पसंद नहीं
मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान रोमांस के बादशाह शाहरुख खान भले ही एक्टिंग के बादशाह हो, लेकिन जब बात किसी रीयेल्टी शो के जजमेंट की आती है तो वहां वो खुद को काफी पीछे देखते है। ये बात हम नहीं बल्कि खुद शाहरुख खान कह रहे हैं।

आपको बता दें कि शाहरुख की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की टीम जी टीवी चैनल पर एक डांस रीयेल्टी शो 'दिल से नाचें इंडियावाले' में जज की भूमिका में नजर आएंगे। यह शो 11 अक्टूबर को प्रसारित किया जाएगा। दरअसल ये शो फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के प्रमोशन से जुड़ा है।
इस शो के बारे में शाहरुख ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह जज बनने से परहेज करते हैं। उन्होंने कहा कि वह बहुत ही कमजोर दिल वाले इंसान हैं इसलिए वह किसी भी शो या प्रतियोगिता का जज बनना पसंद नहीं करते। शाहरूख ने यह भी कहा कि मैं अच्छा जज नहीं हूं और मैं सभी कंटेस्टेंट्स को 10 में से 10 ही देनेवाला हूं। ‘दिल से नाचें इंडियावाले' शो के लिए बतौर जज फिल्म की टीम मुंबई, दिल्ली, इंदौर और अहमदाबाद की सैर करेगी और हैप्पी डांसर्स की खोज करेगी।


Click it and Unblock the Notifications