..................... Shah rukh Khan honored by France museum grevin, issued coin on his name - Hindi Filmibeat

विदेश में भी हैं शाहरुख खान के जलवे, फ्रांस के सबसे पुराने म्यूजियम में चलता है किंग खान के नाम का सिक्का

Shah rukh Khan

Shahrukh Khan honored by France museum: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अपने खास अंदाज और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। हर कोई किंग खान से मिलने के लिए तरसता है। बता दें कि किंग खान का जलवा देश में ही नहीं है बल्कि विदेश में भी है। विदेशों में भी किंग खान के करोड़ों फैन्स हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर किंग खान के घर से नीचे कई विदेशी फैन्स को भी देखा जाता है।

लेकिन बात दें कि हाल ही में शाहरुख खान से जुड़ी एक बड़ी खबर विदेश से आ रही है। जी हां, यह खबर फ्रांस से आ रही है जहां के म्यूजियम में किंग खान के नाम का सिक्का चल रहा है। वो भी कोई आम सिक्का नहीं बल्कि सोने का सिक्का।

साल 2018 में शाहरुख खान के सम्मान में फ्रांस की राजधानी पेरिस के ग्रेविन म्यूजियम में शाहरुख खान के नाम का सोने का सिक्का जारी किया गया था। इसे पाने वाले वह एक मात्र बॉलीवुड अभिनेता हैं। इससे पहले भी फ्रांस में किंग खान का काफी सम्मान देखा जा चुका है। साल 2008 में इसी म्यूजियम में शाहरुख खान का एक मोम का पुतला भी लगाया गया था। खास बात यह है कि सिर्फ फ्रांस में ही नहीं बल्कि अलग-अलग देशों में भी किंग खान के 14 वैक्स का स्टैचू बनवाए गए हैं।

लेकिन शाहरुख खान के नाम का सोने का सिक्का जारी करने वाला पेरिस का ग्रेविन म्यूजियम पहला संस्थान है। बता दें कि किंग खान को देश-विदेश में कई सम्मान मिल चुके हैं। फिल्मों की बात करें तो किंग खान की जवान, पठान और डंकी ने वर्ल्डवाइड तगड़ा बिजनेस किया था। वहीं आने वाली फिल्मों की बात करें तो किंग खान जवान 2, ब्रह्मास्त्र 2 की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X