Video: अपने शो में पापा शाहरुख खान को बार-बार टोकते रहे आर्यन खान, गुस्से में किंग खान बोले- तेरे बाप का...

Shah Rukh Khan Aaryan Khan Teaser: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के ब्लॉकबस्टर करयिर के बाद अब उनकी अलगी जेनेरेसन यानि के उनके बच्चे बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतर रहे हैं। सुहाना खान के द आर्चीज में बॉलीवुड डेब्यू के बाद अब आर्यन खान अपनी पहली सीरीज 'The Ba**ds of Bollywood' के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं।
नेटफ्लिक्स ने 3 फरवरी को इस मचअवेटेड सीरीज की अनाउंसमेंट की जो आर्यन का बतौर फिल्म मेकर और डायरेक्टर पहला प्रोजेक्ट है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले आर्यन की मां गौरी खान की प्रोड्यूस की गई इस सीरीज ने काफी चर्चा बटोरी है।
इसका टीजर बेहद ही दिलचस्प है। अनाउंसमेंट वीडियो में शाहरुख खान एक डायलॉग बोलना शुरू करते हैं, "पिक्चर तो सालों से बाकी है लेकिन..." लेकिन डायरेक्टर रोक देता है जो एक और टेक को कहता है। कई कोशिशों के बाद शाहरुख नाराज से हो जाते हैं और पूछते हैं, "तेरे बाप का राज है क्या?" इस पर, कैमरे के पीछे खड़े आर्यन खान को एक सिम्पल "हां" के साथ जवाब देते हुए दिखाया गया है। फैंस को ये टीजर वीडियो बेहद ही पसंद आ रहा है।
स्ट्रीमिंग सर्विस के 2025 स्लेट अनाउंसमेंट इवेंट में शाहरुख खान ने बड़ी एक्साइटमेंट के साथ इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि शो का असली नाम 'The Ba**ds of Bollywood' है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए आर्यन की डेडिकेशन की तारीफ करते हुए कहा, "आर्यन ने इस पर बहुत मेहनत की है और सिर्फ वही नहीं, बिलाल, मानव, अंकित, देव और कई लोग हैं जिन्होंने सालों से इस सीरीज में अपना योगदान दिया है। कड़ी मेहनत तभी रंग लाती है जब दर्शकों का मनोरंजन होता है।"


Click it and Unblock the Notifications











