Shah Rukh Khan का मेट गाला डेब्यू बुरी तरह से हुआ फ्लॉप, विदेशी मीडिया ने दिए सिर्फ 3 सैकेंड और कियारा तो...

Met Gala

Met Gala 2025: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। वो हाल ही में Met Gala 2025 के रेड कार्पेट पर नजर आए और ऐसा करने वाले पहले भारतीय मेल एक्टर बन गए। उन्होंने सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइन किए गए शानदार लुक में सबका ध्यान खींचा। उनके आउटफिट से लेकर स्टाइल और उनकी मुस्कान तक - हर चीज ने फैंस का दिल जीत लिया।

शाहरुख खान के फैंस का ये एक्साइटमेंट ज्यादा देर नहीं टिक सका, क्योंकि विदेशी मीडिया ने शाहरुख को सिर्फ 3 सेकेंड के लिए कवर किया। इस बात से फैंस को काफी गुस्सा आया और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

एक वायरल वीडियो में देखा गया कि एक विदेशी रिपोर्टर ने शाहरुख से पूछ लिया, "आप कौन हैं?"
इस पर सब्यसाची खुद बोल पड़े- "थोड़ा जानकारी दे दूं - शाहरुख खान दुनिया के सबसे मशहूर लोगों में से एक हैं। जब वह होटल से बाहर निकले तो इतनी भीड़ थी कि भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।"

फैंस ने इस पूरे मामले को "अपमानजनक और शर्मनाक" बताया। एक यूजर ने लिखा- 'शाहरुख खान को सिर्फ 3 सेकेंड देना तो गलत है, लेकिन ये कि कोई रिपोर्टर उन्हें पहचानता तक नहीं - ये तो और भी बुरा है!'

शानदार लुक में दिखे शाहरुख

शाहरुख ने Met Gala में खास Tasmanian वूल से बने फ्लोर-लेंथ कोट के साथ एंट्री ली, जिसमें जापानी हॉर्न बटन लगे थे। उन्होंने इसे सिल्क की शर्ट और काले ट्राउजर के साथ पहना था।
उनका लुक और भी शाही तब लगने लगा जब उन्होंने बंगाल टाइगर हेड स्टिक को कैरी किया, जो 18 कैरेट गोल्ड से बनी थी और इसमें कीमती रत्न जड़े थे।

कियारा आडवाणी का डेब्यू भी रहा फीका

इस बार Met Gala में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी डेब्यू किया। उन्होंने गौरव गुप्ता के डिजाइन किए गए काले गाउन में शिरकत की और अपना बेबी बंप भी बहुत ही खूबसूरती से फ्लॉन्ट किया। उनके गाउन में एक दिल के आकार की गोल्ड प्लेट थी, जो एक छोटी सी गोल्डन डोरी के जरिए उनके बेबी बंप से जुड़ी थी। लेकिन अफसोस की बात ये रही कि उन्हें भी विदेशी मीडिया ने नजरअंदाज कर दिया। सिर्फ ड्रेस का ट्रेल (पीछे का हिस्सा) ही कैमरे में नजर आया।

Read more about: shah rukh khan kiara advani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X