शाहरुख़ खान ने Swiggy को लेकर किया ऐसा ट्वीट, खाना डिलीवर करने किंग खान के घर के बाहर पहुंची पूरी टीम

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान अपने डैशिंग अंदाज़ की वजह से जाने जाते हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह कई बार इतने सेवेज अंदाज में नजर आते हैं कि हर कोई हैरान हो जाता है। लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ कि पूरे इंटरनेट पर तबाही आ गई। दरअसल हाल ही में जब शाहरुख खान से उनके एक फैन ने पूछा कि आपने खाना खाया या फिर नहीं। तो इस पर जवाब देते हुए शाहरूख खान ने कहा कि "क्यों भाई आप स्विगी से ही... भेज दोगे क्या? "
शाहरुख के घर के बाहर से स्विगी की टीम ने शेयर की तस्वीरे
शाहरुख खान और उनके फैन की बातचीत के दौरान ही स्विगी की टीम की एंट्री हो जाती है और वह लिखते हैं कि "हम हैं स्विगी से... भेज दें क्या? " लेकिन इन सब चीजों का सिलसिला यहीं पर खत्म नहीं हुआ क्योंकि स्विगी की पूरी टीम शाहरुख खान के मन्नत यानी कि उनके घर के बाहर खाना लेकर पहुंच गई। जिसके बाद पूरी टीम ने तस्वीर क्लिक करके सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया और लिखा कि "हम स्विगी वाले हैं और हम डिनर लेकर आ गए हैं..."
शाहरुख खान ने बेटी की पहली फिल्म पर जताई उत्सुकता
शाहरुख खान कई बार अपने फैंस के लिए फैशन रखते हैं। बता दें कि यह सेशन #AskSRK नाम से होता है। जिसमें वह अपने फैंस के सवालों का जवाब देते हुए भी नजर आते हैं। कई बार एक्टर ऐसे ऐसे जवाब दे देते हैं कि पुरे सोशल मीडिया पर तबाही आ जाती है। ऐसा ही इस बार भी देखने को मिला है। इस बार भी शाहरुख खान ने अपनी फिल्म और परिवार से जुड़े हुए कई सवालों का जवाब दिया। इसी बीच एक फैन ने शाहरुख खान की बेटी सुहाना की पहली फिल्म दरार चीज के बारे में भी पूछा और कहा कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं। जिस पर एक्टर ने काफी उत्साह जताते हुए कहा कि "मैं इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक हूं।"
शाहरुख खान का वर्क फ्रंट
अगर हम शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी हिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन अब वह जल्दी ही 'जवान' फिल्मों में देखे जाने वाले हैं। इतना ही नहीं उनके फैंस भी उनकी आने वाली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और साथ ही साथ शाहरुख खान को सलमान खान की फिल्म 'टाइगर' में कैमियो का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications