शाहरुख खान को दिन ढले याद आया Independence Day, फैमिली संग छत पर फहराया तिरंगा

Shah Rukh Khan Independence Day 2024: देश के इतिहास की अहम तारीख 15 अगस्त आज है। समूचे भारत में दिनभर स्वतंत्रता दिवस के महा पर्व को बड़े ही धूमधाम और गौरव के साथ मनाया जा रहा है। हिंदी सिनेमा के तमाम सितारों ने देश की आजादी के इस जश्न में अपनी-अपनी भागीदारी दी है।
इस मामले में नया नाम जवान फिल्म कलाकार शाह रुख खान का शामिल हो रहा है, जिन्होंने हमेशा की तरह अपनी फैमिली संग मिलकर भारतीय तिरंगे को फहराया है। इस मौके की लेटेस्ट तस्वीर को उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है।
हर साल देखा गया है कि जब भी 15 अगस्त आती है तब-तब शाह रुख खान स्वतंत्रता दिवस के उत्सव का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। आज भी उन्होंने ठीक वही किया है। हर घर तिरंगा थीम के आधार पर शाह रुख ने अपनी पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और छोटे बेटे अबराम खान के साथ मन्नत की छत पर तिरंगा फहराया है।
इस मौके की लेटेस्ट तस्वीर को किंग खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा है- इस तरह से शाह रुख खान ने एक बार फिर से देशभक्ति की मिसाल कायम कर दी है। फैंस उनके इस लेटेस्ट फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











