Video- गौरी खान और शाहरुख खान के बीच आए करण जौहर- फिर स्टेज पर मचा बवाल !
'गुड न्यूज' एक्ट्रेस करीना कपूर के कजिन अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की शादी से ढेरों फोटो वीडियो सामने आए हैं जो कि काफी शानदार हैं। इंस्टाग्राम पर इस रॉयल शादी की तस्वीरों ने हंगामा मचाया हुआ है। अरमान जैन के वेडिंग रिसेप्शन से शाहरुख खान और गौरी खान का डांस वीडियो भी सामने आया है। जिसमें उनके साथ करण जौहर भी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में कोई बवाल नहीं बल्कि जबरदस्त मस्ती से भरा है।
शाहरुख खान और गौरी खान अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के प्रसिद्ध गाने 'कजरा रे' गाने पर नाचते नजर आ रहे हैं। तीनों का ये डांस वीडियो जितना शानदार है उतना ही मजेदार भी।

वीडियो में शाहरुख खान ने ब्लैक गला बंद तो वहीं गौरी खान ने सिल्वर शाइनिंग ड्रेस कैरी की है। वहीं करण जौहर भी इंडो-वेस्टर्न लुक में काफी जच रहे हैं। शाहरुख खान और गौरी खान के डांस वीडियो को अब तक कई दर्शकों ने शेयर कर डाला है। किंग खान का ये मस्ती भरा अंदाज काफी पसंद किया जा रहा हैं।
बता दें कि 3 फरवरी को अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा ने शादी रचाई। इस रॉयल शादी में अंबानी परिवार से लेकर बच्चन परिवार ने शिरकत की। इस दौरान करीना कपूर और करिश्मा कपूर दोनों ने भी खूब एन्जॉय किया। वहीं, शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो अभी तक शाहरुख खान ने कोई फिल्म साइन नहीं की है। आखिर बार वह अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ के साथ जीरो फिल्म में नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications