शाहरुख खान की दोस्त की बेटी शजा मोरानी का कोरोना टेस्ट नेगेटिव, कहा- जल्द लौटूंगी घर
शाहरुख खान के दोस्त और करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी और जोया मोरानी दोनों कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। लेकिन खुशखबरी ये है कि शजा मोरानी का कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आया है और अब वह घर जा सकती हैं। बता दें करीम मोरानी और उनकी दोनों बेटिया हाल में ही कोरोना वायरस की चपेत में आए थे।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शजा ने बताया कि वह अब पहले से ठीक हैं। उनका दो बार कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। अब मैं जल्द ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो जाऊंगी। हालांकि मैं घर जाने के बाद भी खुद को स्वस्थ व सुरक्षित रखने के लिए 14 दिन के लिए आइसोलेशन में रखूंगी।


Click it and Unblock the Notifications











