भारतीय महिला के पास नहीं थे पैसे, मिस्र में एजेंट ने बोला- शाहरुख खान के देश से हो इसलिए भरोसा है
बॅालीवुड अभिनेता शाहरुख खान की लोकप्रियता का असर ग्लोबल स्तर पर भी देखने को मिलता है। देश-विदेश में शाहरुख खान को दिल से चाहने वालों की कमी नहीं है। तभी तो एक मिस्र में एक महिला ने मदद करते हुए यह कह दिया कि आप शाहरुख खान के देश से हैं तो आपके लिए कुछ भी।
सोशल मीडिया पर जब इससे जुड़ी एक पोस्ट सामने आयी तो तेजी से वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर एक महिला ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि कैसे उनकी किसी पहचान के बिना सिर्फ यह जानकर कि वह शाहरुख खान के देश से हैं, उनकी बहुत बड़ी मदद की गई। यह किस्सा वह सोशल मीडिया पर शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाईं।

अश्विनी देशपांडे नाम की एक महिला ने अपने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि कैसे शाहरुख खान के कारण उनका एक बड़ा काम हो गया। अपने ट्वीट में इस महिला ने लिखा है कि यात्रा करने के लिए मिस्र में एक एजेंट को पैसा ट्रांसफर करना था। मुझे पैसा भेजने में ट्रांसफर के लिए परेशानी आ रही थी। उस एजेंट ने कहा कि आप शाहरुख खान के देश से हो। मैं आप पर यकीन करता हूं।

शाहरुख खान की वजह से
एजेंट ने कहा कि मैं बुकिंग कर देता हूं। आप मुझे पैसे बाद में दे देना। किसी और मामले में मैं ऐसा करता। लेकिन शाहरुख खान और उसने जो कुछ हमें दिया है उसके लिए मैं कुछ भी कर सकता हूं। महिला ने आगे की बात बताते हुए लिखा है कि उस एजेंट ने फिर मुझसे कहा कि शाहरुख खान किंग है।

शाहरुख खान से देश की पहचान
आपको बता दें कि शाहरुख खान के फैन पेज पर इस ट्वीट को तेजी से शेयर किया जा रहा है। इंटरनेट पर यह इस तरह से वायरल हुआ है कि अब शाहरुख खान से जुड़ी देश की पहचान को खबरों में भी जगह मिल गई है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है कि फ्रांस में मेरे एक मित्र हैं। मैंने जब उन्हें बताया कि मैं भारत से हूं तो वह उत्साहित होकर कहने लगे कि हम सिर्फ शाहरुख खान को जानते है।

शाहरुख खान की वापसी का इंतजार
ऐसे कई सारे किस्से लोग अब इस पोस्ट के नीचे शेयर कर बता रहे हैं कि कैसे शाहरुख खान ने दुनिया में भारत को गर्व दिलाया है। एक नई लोकप्रियता और पहचान दिलाई है। गौरतलब है कि साल 2021 शाहरुख खान के परिवार के लिए ड्रग केस के कारण परेशानी में गया है। इस बीत शाहरुख खान ने फिर से काम पर वापसी कर ली है।

जीरो के बाद पठान का इंतजार
शाहरुख खान का अगला प्रोजेक्ट पठान है जो कि 250 करोड़ के अधिक बजट से बनाई जाने वाली एक्शन फिल्म है। सलमान खान इस फिल्म में बतौर टाइगर कैमियो करेंगे। जीरो की असफलता के बाद शाहरुख खान के करियर के लिए यह सबसे प्रमुख और बड़ी फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications