Shah Rukh Khan के फिटनेस रूटीन ने सबको चौंकाया, चार घंटे की नींद और दिन में एक बार खाना, लोग बोले ये सजा है

Shah Rukh Khan Fitness Routine: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को हाल ही में 77वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में सिनेमा में उनके योगदान के लिए पार्डो अल्ला कैरिएरा अवॉर्ड मिला। 58 साल के एक्टर अपने काम और अपनी फिटनेस से अपने फैंस को इंस्पायर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।
एक्टर की हालिया फिल्मों, जवान और पठान में उनकी फिट बॉडी चर्चा का विषय थी। किसी को आश्चर्य होता है कि इस उम्र में सुपरस्टार का एब्स वाला शरीर ऐसा कैसे हो सकता है। अपना लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने के बाद, शाहरुख ने अपनी फिटनेस के बारे में जानकारी शेयर की।
द गार्जियन के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, शाहरुख ने बताया कि जब उन्होंने 90 के दशक की शुरुआत में काम करना शुरू किया था तो सिक्स पैक बनाना उनका सपना था। एक्टर ने कहा- "जब मैं इंडस्ट्री में आया, मैं एक एथलीट था। मेरे जीवन का सपना था सिक्स-पैक होना, सफेद बनियान पहनना, एक महिला जिसके चारों ओर मेरी बांहें हो, मेरे चेहरे पर खून हो और मेरे हाथ में एक बंदूक हो। मेरा सपना एक कमरे में एंटर करने का था, कोई कहता: 'तुम कौन हो?' और मैं उन्हें गोली मार देता।'
SRK की फिटनेस और खाना खाने का रूटीन आपको हैरान कर सकता है और यह कुछ लोगों के लिए कॉन्ट्रोवर्शियल भी हो सकता है, लेकिन फैंस अपने फेवरेट सेलिब्रिटी को फॉलो करते हैं और उनके बारे में जो कुछ भी जानते हैं उसे अपना लेते हैं। हालांकि, SRK का रूटीन कुछ ऐसा है जिसे आप छोड़ना चाहेंगे क्योंकि यह सबसे अच्छा रूटीन नहीं है।
शाहरुख खान अपने इंटरमिटेंट फास्टिंग के हिस्से के रूप में दिन में केवल एक बार भोजन (OMAD) करते हैं। लेकिन यह एक भोजन उनकी पसंद का भोजन है और वह दिन में केवल आधा घंटा ही वर्कआउट करते हैं। एक्टर ने इसी इंटरव्यू में बताया- "मैं सुबह पांच बजे सो जाता हूं। जब मार्क वाह्लबर्ग उठते हैं, तो मैं सोने चला जाता हूं और फिर अगर मैं शूटिंग कर रहा होता हूं तो लगभग नौ या दस बजे उठ जाता हूं। लेकिन फिर मैं 2 बजे घर आऊंगा, नहाऊंगा और फिर सोने से पहले वर्कआउट करूंगा।"
जब फूड और फिटनेस की बात आती है तो सेलेब्रिटी पूरी तरह से अलग रूटीन का पालन करते हैं क्योंकि उन्हें अपने अगले प्रोजेक्ट की जरूरतों के हिसाब से इसे मैनेज करना पड़ता है क्योंकि असल जीवन में, दिन में सात घंटे से कम सोने की सलाह नहीं दी जाती है।
हर दिन वर्कआउट करना अच्छी बात है, लेकिन बिस्तर पर जाने से पहले नहीं और निश्चित रूप से सुबह 3 बजे नहीं, क्योंकि इससे दिल के दौरे, स्ट्रोक, शुगर और दूसरी सेहते से जुड़ी दिक्कतों का खतरा बढ़ सकता है। हमें इसका एहसास नहीं है, लेकिन हमारे शरीर के बेहतर और स्वस्थ कामकाज के लिए इसकी प्राकृतिक सर्कैडियन लय को बनाए रखना जरूरी है।


Click it and Unblock the Notifications