IPL में अपनी टीम खिलाकर इतने करोड़ की मोटी कमाई करते हैं शाहरुख खान, जान लेंगे तो उड़ जाएंगे होश

Shah rukh Khan

Shah rukh Khan IPL Earning: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान (Shah rukh Khan) अपनी बेहतरीन अदाकारी और अपने अंदाज के लिए खास पसंद किए जाते हैं। फैन्स उनकी एक झलक देखने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बता दें कि एक्टिंग के अलावा शाहरुख खान प्रमोशन, विज्ञापन और आईपीएल टीम भी खिलवाते हैं। बता दें कि शाहरुख खान कोलकाता नाइट राइडर्स के को-ऑनर हैं। इन दिनों किंग खान और उनकी फैमिली को स्टेडियम में देखा जाता है। कभी सुहाना खान अपने दोस्तों के साथ मैच देखने आती हैं तो कभी किंग खान अपने बेटे अबराम के साथ मैच इंजॉय करते दिखते हैं।

होती है मोटी कमाई
बता दें कि किंग खान एक्टिंग के मामले के साथ ही कमाई के मामले में भी काफी आगे हैं। फिल्मों के साथ ही किंग खान आईपीएल से भी मोटी कमाई करते हैं। वैसे तो आईपीएल की हर टीम ही मोटी रकम कमाती है। बीसीसीआई भी टीवी पर टेलीकास्ट करने का टीम को कुछ शेयर देती है। इसके साथ ही किंग खान को अपनी टीम से ब्रांड एंडोर्समेंट, फ्रेंचाइजी फीस, इवेंट रिवेन्यू साथ ही प्राइज मनी भी मिलती है। हालांकि अभी कमाई का आंकड़ा साफ तो नहीं हुआ है, लेकिन सोर्स के मुताबिक जानते हैं कि किंग खान टीम से कितने की कमाई करते हैं।

इतनी मिलती है किंग खान को फीस
ऐसा माना जाता है कि किंग खान की 250 से 300 करोड़ रुपये की कमाई हो जाती है। उसमें से कुछ रुपया खिलाड़ियों को खरीदने में और मैनेजमेंट के खर्च में निकल जाता है। 55 प्रतिशत कोलकाता नाइट राइडर्स को मिलता है। और बाकी बची रकम फिर मिलती है किंग खान को। यानी कि आईपीएल से किंग खान 80 से 100 करोड़ के बीच कमाई कर लेते हैं। बताते चलें कि कोलकाता नाइट राइडर्स किंग खान के साथ ही जूही चावला और जय मेहता का भी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X