बड़ी मुसीबत में फंसी शाहरुख खान की बेटी सुहाना, पुलिस में हुई शिकायत दर्ज, असली वजह जान उड़ जाएंगे होश

Shah Rukh khan

शाहरुख खान के साथ ही उनकी बेटी भी फिल्मों के साथ-साथ विज्ञापन और अब प्रॉपर्टी खरीदने के मामले में पीछे नहीं हैं। बता दें कि कुछ समय पहले सुहाना खान ने अलीबाग में एक जमीन ली थी। वो भी खुद को किसान बताकर। उन्होंने यह भी कहा था कि यह जमीन खेती के लिए ली जा रही है। इस खरीददारी में करोड़ों की डील हुई और जमीन को किसान कोटे का बताया गया। वहीं बता दें कि अब इस मामले में जांच शुरू हो चुकी है और इस जांच की रिपोर्ट अलीबाग तहसीलदार से मांगी गई है।

विवाद में फंसी सुहाना खान

रिपोर्ट्स की माने तो सुहाना खान ने अलीबाग के थल गांव में 12.91 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी थी। ये जमीन मूल रूप से सरकार द्वारा किसानों को खेती करने के लिए दी गई थी, लेकिन सुहाना ने इस जमीन को तीन बहनों से खरीदा था जो उन्हें विरासत में मिली थी। इस जमीन को खरीदने के लिए सुहाना खान ने 77.46 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई थी, लेकिन अब इस सिलसिले में जांच शुरू हो गई और अलीबाग के तहसीलदार से निष्पक्ष रिपोर्ट मांगी है।

1 साल के अंदर खरीदीं दो प्रॉपर्टी

बता दें कि जब जमीन खरीदी गई थी तब रजिस्टर्ड दस्तावेजों में सुहाना को किसान बताया गया था और देजा वू फार्म प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर यह रजिस्टर्ड है। बता दें कि इस प्रॉपर्टी को खरीदने के बाद सुहाना ने एक साल के अंदर ही अलीबाग में समंदर किनारे 10 करोड़ की दूसरी संपत्ति भी खरीदी।

फिल्म इंडस्ट्री में जमा रही हैं कदम

आपको बता दें कि सुहाना खान जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ खुशी कपूर और अगस्तय नंदा ने भी डेब्यू किया था। वहीं अब वह अपने पिता के साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं। द आर्चीज ओटीटी रिलीज थी लेकिन पिता की फिल्म किंग के साथ वह थिएटर ने धूम मचाएंगी।

More from Filmibeat

Read more about: shah rukh khan suhana khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X