सुहाना खान के लिए मां गौरी खान बनी फोटोग्राफर, नो मेकअप लुक की बात झूठ है- यहां जानें कैसे
लॉकडाउन के चलते पूरा बॉलीवुड सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नजर आ रहे हैं। तमाम सेलेब्स और उनके बच्चे घर पर ही हैं। ये सितारे सोशल मीडिया के जरिए ही फैंस के साथ रूबरू हो रहे हैं। तमाम तस्वीरें शेयर कर अपनी एक्टिविटी शेयर कर रहे हैं। ऐसे में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की तस्वीर सामने आई हैं। जिसे सुहाना खान ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
सुहाना खान ने बताया कि इस तस्वीर को उनकी मां ने खींचा है। सुहाना खान वैसे तो न्यूयॉर्क से पढ़ाई कर रही हैं लेकिन कोरोना संकट के बीच वह घर आई हुई हैं। शाहरुख खान का पूरा परिवार मन्नत (घर) में ही ठहरा हुआ है।
इस तस्वीर में कहा जा रहा है कि सुहाना खान ने मेकअप नहीं किया, लेकिन ऐसा मालूम तो नहीं पड़ता। क्योंकि सुहाना के होठों पर लाइट लिपस्टिक साफ नजर आ रही है। वहीं तस्वीर को जूम करके देखें तो सुहाना के गालों पर बल्शर भी दिखाई दे रहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर सुहाना की ये तस्वीर नो मेकअप लुक करके वायरल हो रही है। जो भी फैंस को सुहाना खान का ये लुक पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications