सुहाना खान का ग्लैमरस वीडियो, दोस्त संग गाया गाना- देखिए ये जबरदस्त अदाएं
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बेशक फिल्मों की दुनिया से फिलहाल दूर हो लेकिन सोशल मीडिया पर तो वह आए दिन छाई रहती हैं। हाल में ही सुहाना खान की पूल पार्टी की तस्वीरें वायरल हुईं तो अब सुहाना खान की गाने की वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह ग्लैमरस अंदाज में नजर आई हैं।
सुहाना खान का लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह जस्टिन बीबर के गाने पीचेस पर लिप सिंक करती नजर आ रही हैं। सुहाना के साथ उनकी दोस्त भी दिख रही हैं। सुहाना का ये अंदाज काफी क्यूट लग रहा है। दोनों दोस्त जमकर इस वीडियो में एन्जॉय करते दिख रहे हैं।

सुहाना के इस वीडियो को कई फैन पेज द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया जा चुका है। इस पर फैंस का रिएक्शन भी देखने को मिला। वह जमकर सुहाना की तारीफ कर रहे हैं। सुहाना सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं।

सुहाना का बर्थडे
22 मई को 21वां जन्मदिन सुहाना खान ने बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की ढेर सारी फोटोज सोशल मीडिया पर नजर आईं।

सुहाना खान पूल पार्टी
बर्थडे के बाद सुहाना खान पूल पार्टी भी करती दिखीं। वह बिकिनी में फ्रेंड्स के साथ एन्जॉय करती दिखीं। सुहाना खान की ढेर सारी फोटो सामने आई थीं।

सोशल मीडिया पर पॉपुलर
सोशल मीडिया पर सुहाना खान की ढेर सारी फोटो आए दिन वायरल होती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। फैंस सुहाना खान की तस्वीरें और वीडियो जमकर पसंद करते हैं।

सुहाना खान एक्टिंग का कोर्स कर रहीं
सुहाना खान अभी न्यूयॉर्क में फिल्ममेकिंग और एक्टिंग का कोर्स कर रही हैं। वह अभी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं।

बॉलीवुड में सुहाना खान का डेब्यू
सुहाना खान बॉलीवुड डेब्यू से पहले एक्टिंग के गुण सीखने पर ध्यान दे रही हैं। वह अपनी पढ़ाई के बाद ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











