इंडस्ट्री के इस एक्टर को दिल दे चुकी हैं SRK की बेटी सुहाना ? सामने आए इस वीडियो को देख फटी रह जाएंगी आंखें...

शाहरुख खान के साथ ही उनके तीनों बच्चे भी आए दिनों किसी ना किसी वजह से हेडलाइन में बने रहते हैं। जहां सुहाना खान ने एक्टिंग में डेब्यू कर सुर्खियां बटोरीं वहीं आर्यन खान ने बैड्स ऑफ बॉलीवुड डायरेक्टर करके जमकर तारीफें बटोरीं। वहीं एसआरके का छोटा शहजादा अबराम खान अभी बहुत छोटा है, लेकिन वह भी अपनी क्यूटनेस के लिए काफी चर्चाओं में रहता है।
किसे दिल दे बैठीं हैं सुहाना खान
जोया अख्तर की 'द आर्चीज' से डेब्यू करने वाली सुहाना खान का नाम इन दिनों उनके रिलेशनशिप को लेकर खास चर्चाओं में बना हुआ है। वहीं हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी के मौके पर सुहाना खान को फिर स्पॉट किया गया वो भी किसी और के साथ नहीं बल्कि रुमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ। वैसे तो आपको बता दें कि सुहाना की अफेयर की खबरें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ उड़ रही हैं। सुहाना और अगस्त्य दोनों 'द आर्चीज' में साथ थे। और तब से ही दोनों का स्पेशल बॉन्ड देखने को मिल रहा है।
मनीष मल्होत्रा की पार्टी में साथ डांस करते आए नजर
फिलहाल तो मनीष मल्होत्रा की पार्टी में सुहाना खान और अगस्य नंदा को ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन और अभिषेक के गाने 'कजरा रे' पर दोनों को डांस करते देखा गया। दोनों अकेले दूर खड़े पार्टी एंजॉय करते और डांस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर सुहाना और अगस्त्य का यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। फैन्स तो इस वीडियो पर कमेंट करते थक नहीं रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मानना पड़ेगा जोड़ी कमाल की है। वहीं दूसरे ने लिखा- सुहाना ने लड़का हीरा चुना है। बता दें कि शाहरुख की लाडली 25 साल की हैं और इन दिनों वह अपने पिता के साथ फिल्म किंग की शूटिंग में बिजी चल रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications