सुहाना खान ने पहली फिल्म करते ही अलीबाग में खरीदी करोड़ों की लग्जरी प्रॉपर्टी, शाहरुख खान को बेटी पर फख्र

Suhana Khan

Suhana Khan Property In Alibuag: सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड में फिल्म 'आर्चीज' से डेब्यू कर चुकी हैं। फिल्म में सुहाना ने अपनी एक्टिंग से सभी को काफी इंप्रेस कर दिया है हालांकि फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। इसके साथ ही सुहाना खान डेब्यू से पहले ही सेलिब्रिटी बन चुकी थीं और काफी लोकप्रिया थीं जिसके कारण टीरा और मेबेलिन जैसे दो बड़े ब्रांड का वो चेहरा बन चुकी थीं। वहीं अब किंग खान की लाडली ने एक और बड़ा काम कर दिया है।

एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, सुहाना ने एक काफी बड़ी प्रॉपर्टी की मालिक बनकर अपनी बकेट लिस्ट में एक और उपलब्धि दर्ज की है। ईटाइम्स की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने हाल ही में अलीबाग में एक बड़ी और कीमती प्रॉपर्टी खरीदी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, स्टांप ड्यूटी में इस प्रॉपर्टी के मालिक के रूप में सुहाना का नाम है, जो लगभग 0.782 हेक्टेयर यानी 7820 वर्ग मीटर है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि शाहरुख खान के पास अलीबाग में एक आलीशान बंगला भी है, जहां वह अक्सर मुंबई की भीड़-भाड़ से दूर छुट्टियां बिताने के लिए जाते हैं। कई रिपोर्टों के अनुसार, शाहरुख के अलीबाग घर की कीमत लगभग रु 15 करोड़ है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अपनी बॉलीवुड डेब्यू से पहले, सुहाना खान ने एक शॉर्ट फिल्म, 'द ग्रे पार्ट ऑफ़ ब्लू' में काम किया था। फिल्म 10 मिनट की थी और इसका निर्देशन थियोडोर गिमेनो ने किया था। सुहाना ने अपनी कुछ ही सेकंड के स्क्रीन टाइम से दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद फिल्म आर्चीज से तो हसीना ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली, लेकिन सिने प्रेमियों का एक सेक्शन ऐसा भी था जिसने अभिनेत्री की खूब आलोचना भी की थी।

इतना ही नहीं, सुहाना खान ने फिल्म द आर्चीज़ से अपनी सिंगिंग की शुरुआत भी की, जिसमें उन्होंने 'जब तुम ना थे' गाने की आवाज़ बनकर अपना टैलेंट दिखाया। 2023 में, सुहाना को मेबेलिन और टीरा का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया था। हालांकि, किसी स्टार के घर में पैदा होना अक्सर स्टार किड्स के लिए 'नेपोटिज्म' का टैग लेकर आता है और सुहाना भी इसका शिकार रही है। खैर, ऐसा लगता है कि वह ट्रोलर्स पर कोई ध्यान नहीं देती हैं और अपने प्रोफेशनल फ्रंट पर फोकस कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X