सुहाना खान ने नए बॉयफ्रेंड रिंकू सिंह संग रिलेशन की खबरों से काटा बवाल, रिंकू बनेंगे शाहरुख के दामाद?

Suhana Khan rinku Singh Relation: जब से आईपीएल 2024 में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने खिताब जीता है तभी से कोई ना कोई खबर सामने आ रही है। बता दे कि इस खुशी के मौके पर शाहरुख खान की बेटी सुहाना भी शामिल हुई और अपने पिता के गले लगकर इमोशनल हो गई थी। जिसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।
हालांकि अब एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है और बताया जा रहा है कि सुहाना खान धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह को डेट कर रही है। हालांकि इससे पिछले साल भी रिंकू और सुहाना के रिलेशनशिप के अफवाह खूब उड़ी थी और इसका कोई भी निष्कर्ष निकलकर सामने नहीं आया था।
लेकिन इसके बावजूद भी रिंकू और सुहाना खान की जोड़ी को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और लोग भी जमकर दोनों पर प्यार लुटा रहे हैं। खान की कुछ लोगों ने इन्हें ट्रोल भी कर दिया है और पिछले साल रिंकू सिंह की गुजरात टाइटंस के खिलाफ पारी पर सुहाना खान का रिएक्शन भी खूब तेजी से वायरल हुआ था।
पिछले साल भी रिंकू सिंह और सुहाना खान की रिलेशनशिप की खबरें खूब तेजी से उड़ी थी। इस दौरान कोलकाता के मैच फिनिशर में से एक रिंकू ने मीडिया इंटरव्यू में कहा था कि वह सिंगल है और किसी भी महिला को डेट नहीं कर रहे हैं। हालांकि कुछ वक्त बाद नीतीश राणा की पत्नी सांची मरवाह के साथ उनका नाम जोड़ा गया।
आपको बता दें कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना का कई लोगों के साथ नाम जोड़ा जा चुका है और एक वक्त पर अहान पांडे के साथ उनके रिलेशनशिप की खबरें भी खूब तेजी से वायरल हुई थी। यहां तक की अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंद के साथ में भी डेटिंग की खबरें खूब हुई थी। लेकिन रिंकू सिंह के साथ डेटिंग की खबरों की कोई भी पुष्टि नहीं हुई।


Click it and Unblock the Notifications











