सुप्रिया सुले की बेटी के संगीत में शाहरुख खान का डांस वायरल, दुल्हन संग थिरके किंग खान!
Shah Rukh Khan Dance Video Viral: बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान का एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल वायरल वीडियो में वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की दिग्गज नेता सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले के संगीत फंक्शन में पहुंचे। इस ग्रैंड फंक्शन में शाहरुख खान ने जैसे ही एंट्री मारी तो वहां का पूरा माहौल बदल गया।

इस दौरान शाहरुख खान ने ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी हुई थी और इसमें वह काफी हैंडसम भी लग रहे थे। सिर्फ लुक ही नहीं शाहरुख खान ने अपने डांस से भी वहां पर मौजूद सभी मेहमानों का दिल जीत लिया।
शाहरुख खान ने किया दुल्हन संग डांस
वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के गाने 'कोई मिल गया' पर दुल्हन और बाकी स्टेज पर मौजूद सभी लोगों के साथ में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
शाहरुख के आइकॉनिक पोज से लूटी महफिल
स्टेज पर शाहरुख खान ने वहां पर मौजूद लोगों के साथ में मस्ती तो की ही लेकिन साथ ही साथ अपना 'बाहें फैलाने वाला' सिग्नेचर पोज भी दिया। उसको देखने के बाद में वहां पर मौजूद लोगों ने भी शाहरुख खान के लिए जमकर तालियां बजाई।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी वायरल देखा जा रहा है और शाहरुख खान के फैंस इस पर खूब कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। देखने के बाद में काफी सारे लोगों का कहना है कि शाहरुख खान बहुत डाउन टू अर्थ व्यक्ति हैं।


Click it and Unblock the Notifications