..................... Shah Rukh Khan dance with his mother-in-law savita Chhibber,video trending on social media - Hindi Filmibeat

Shah Rukh Khan ने अपनी सासू मां संग किया इस गाने पर जबरदस्त डांस, इस VIRAL VIDEO को देख उड़े फैन्स के होश

Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan did a tremendous dance with his mother-in-law savita Chhibber: शाहरुख खान अपने खास अंदाज और स्टाइल के लिए पसंद किए जाते हैं। शहारुख खान का स्टाइल ही उन्हें सबसे अलग बनाता है।

आए दिनों वह किसी ना किसी वह से सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन फिलहाल तो उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसे देख लोगों के होश उड़ गए हैं।

दुबई से वायरल हो रहा किंग खान का ये डांसिंग वीडियो
दरअसल शाहरुख खान इस समय अपने बेटे आर्यन खान के साथ दुबई गए हैं जहां वह बेटे के क्लोदिंग ब्रांड का प्रमोशन कर रहे थे, लेकिन इस दौरान स्टेज पर किंग खान सासू मां यानी कि गौरी खान की मां सविता छिब्बर आ जाती हैं और वह शाहरुख खान के साथ जमकर डांस करने लगीं। जी हां, किंग खान का उनकी सासू मां के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

किंग खान और सासू मां के डांस वीडियो ने मचाई धूम
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान अपने फिल्म पठान के गाने 'झूमे जो पठान' पर जबरदस्त डांस करते नजर आते हैं, इतने में ही उनकी सासू मां सविता छिब्बर भी किंग खान के साथ डांस करना शुरू कर देती हैं। वहीं यह खूबसूरत नजारा देख लोग किंग खान का नाम चिल्लाने लगते हैं और कुछ लोग तो इस खूबसूरत पल को कैमरे में कैद करते दिखते हैं।

वीडियो को देख यूजर्स ने किए कमेंट्स
बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर खास पसंद किया जा रहा है। वीडियो पर फैन्स के जकमर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। काम की बात करें तो किंग खान इन दिनों 'ऑपरेशन खुखरी'- आशुतोष गोवारिकर, 'जवान 2'- एटली कुमार, 'सारे जहां से अच्छा'- महेश मथाई, 'ब्रह्मास्त्र 2'- अयान मुखर्जी की शूटिंग में बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X