अमिताभ के बाद हैं शाहरूख, आमिर- सलमान सब पीछे!
बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान के चाहने वालों की बढ़ती लिस्ट का अंदाजा सब इसी से लगा सकते हैं कि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर शाहरूख खान के फालोअर्स की संख्या एक करोड़ 10 लाख के पार पहुंच गई है। आपको बता दें, शाहरूख खान साल 2010 में ट्विटर पर आए थे, जिसके बाद देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर से लोग इनसे जुड़ने लगे।

महानायक अमिताभ बच्चन के बाद वह दूसरे ऐसे बॉलीवुड स्टार हैं, जिनके फालोअर्स की संख्या ने इस आंकड़े को पार किया है। फिल्मों की बात करें तो शाहरूख खान की बादशाहत साफ दिखाई देती है, लेकिन अब लगता है कि ट्विटर पर भी शाहरूख का जादू बराबर चल रहा है।
आपको बता दें, शाहरूख खान ने जनवरी 2010 में ट्विटर पर एंट्री मारी थी और अब तक उन्होंने 8136 ट्वीट किए हैं। फिलहाल उनके फालोअर्स की संख्या एक करोड़ 10 लाख के पार पहुंच गई है। जबकि ट्वीटर पर बिग बी के फालोअर्स की संख्या एक करोड़ 28 लाख है।
वहीं, बॉलीवुड स्टार्स में आमिर खान के एक करोड़ 8 लाख़, सलमान खान के एक करोड़ दो लाख दीपिका पादुकोण के 91 लाख 30 हजार, प्रियंका चोपड़ा के 85 लाख 10 हजार, रितिक रोशन के 82 लाख 20 हजार और अक्षय कुमार के 72 लाख 70 हजार फालोअर्स हैं।


Click it and Unblock the Notifications