ऐसे वैसे मग में कॉफी नहीं पीते शाहरुख खान, किंग खान के इस काले कॉफी मग की कीमत और फीचर है हैरान करने वाले

Shah Rukh Khan Coffee Mug: बॉलीवुड सेलेब्स का लग्जीरियस लाइफस्टाइल हैरान करने वाला होता है और जब बात शाहरुख खान की हो तो बात ही क्या। किंग खान के बंगले से लेकर उनके कार कलेक्शन तक सब कुछ फर्स्ट क्लास है। शाहरुख खान के पास ऐसी कई चीजें हैं जो रईस से रईस शख्स भी खरीदने से पहले एक बार अपने बैंक बैलेंस का ख्याल जरूर करेगा।
शाहरुख खान का वायरल कॉफी मग
जहां शाहरुख खान के घर में पेंटिंग्स लेकर दुनिया भर के कीमती एंटीक सामान सजे हैं तो वहीं पर्सनैलिटी की बात करें तो उन्हें घड़ियों का बहुत शौक है। उनका घड़ियों का कलेक्शन बहुत बड़ा है। इसके साथ ही शाहरुख को महंगे कॉफी मग में कॉफी पीने की आदत है। ऐसे ही एक मग की वीडियो शाहरुख की वायरल हुई थी। शाहरुख जिस मग में कॉफी पीते नजर आए थे उसके फीचर और कीमत जानकर चौंक गए थे।
हैरान करने वाली कीमत
शाहरुख खान के इस महंगे मग की वीडियो साल 2017 में वायरल हुई थी। जिसमें वह कॉफी मग में कॉफी पीते नजर आ रहे हैं। वीडियो में ये मग ब्लैक कलर का नजर आ रहा है जिससे वह सिप लेते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख खान के इस मग की कीमत करीब 35,862 रुपए है। ऑनलाइन इस मग को खरीदा जा सकता है। शाहरुख खान का ये मग आप भी खरीद सकते हैं।
शाहरुख खान के कॉफी मग की खासीयत
शाहरुख खान के इस मग के फीचर की बात करें तो इसमें हीटर और एलईडी लाइटिंग है। इस मग की खास बात ये है कि इसमें आप कोई भी ड्रिंक डालकर उसे सेम टैम्पेचर पर 3 घंटे तक रख सकते हैं। बस आप इसे चार्ज करना होता है। इस मग का चार्जिंग कोस्टर होता है। इसके टैम्पेचर को कम और बढ़ाने के लिए बटन होता है।
किंग खान की फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्म जवान में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका पादुकोण का स्पेशल अपीयरेंस है।


Click it and Unblock the Notifications