शाहरुख खान ने शादी के 33 सालों बाद मक्का ले जाकर कराया गौरी का धर्म परिवर्तन? वायरल तस्वीर से मचा बवाल

Shah Rukh Khan Gauri Mecca Photo Fact Check: सुपरस्टार शाहरुख खान और गौरी हिंदू-मुस्लिम लव स्टोरी और शादी को लेकर देश भर में मिसाल बन चुके हैं। दोनों की शादी को 33 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में अगर खबर आए की शाहरुख खान ने मक्का ले जाकर गौरी का घर्म परिवर्तन करा दिया है तो आपको कैसा लगेगा? दरअसल, सोशल मीडिया पर पावर कपल की एक ऐसी ही तस्वीर ने तहलका मचा दिया है।
पहले बात करते हैं इस वायरल तस्वीर की। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि शाहरु खान और गौरी एक दूसरे के साथ पोज देते दिखाई दे रहे है। इस दौरान शाहरुख खान जहां उमराह के लुक में लुक दिखाई दे रहे तो वही गौरी भी उसी अंदाज में नजर आ रही है जैसे मक्का में महिलाएं उमराह के लिए जाती हैं। इसके साथ ही दोनों के पीछे बैकग्राउंड में पाक खाना-ए-काबा भी दिखाई दे रहा है।
तस्वीर सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो गई और नेटिजंस इसे लेकर दो भागों में बंटे दिखाई दे रहे हैं। बहस के बीच इस तस्वीर का फैक्ट चेक करने पर जो इस वायरल फोटो की सच्चाई सामने आई उससे आप शॉक्ड हो सकते हैं। दरअसल, ये तस्वीर असली नहीं है बल्कि एआई जेनेरेटेड फेक फोटो हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कई सेलेब्स इसका शिकार हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर एआई टूल के जानकार खिलवाड़ कर सेलेब्स की तरह तरह की विवादित तस्वीरें वायरल कर चुटकी ले रहे हैं। कई बार ये तस्वीर इतनी सच्ची लगती है किसी को भरोसा ही नहीं होता कि वो फेक हैं।


Click it and Unblock the Notifications











