अब और इंतज़ार नहीं..शाहरुख ने अनाउंस की रईस ट्रेलर की डेट!

शाहरुख खान की फिल्म रईस का ट्रेलर दिसंबर में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के ट्रेलर को लेकर शाहरुख ने और क्या कुछ क्या कहा जानने के लिए पढ़े...

By Goldi

लंबे अरसे से रईस के ट्रेलर का इंतजार कर रहे फैन्स अब खुश हो जायें, क्योंकि जल्द ही दिसंबर में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। हालांकि पहले खबर थी, कि इस फिल्म का ट्रेलर शाहरुख खान के जन्मदिन पर रिलीज़ किया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Raees trailer to be released this December

जिसके बाद सबके मन में सवाल है कि ऐसा क्यों नहीं हुआ। तो चलिए हम बताते हैं। खबरों की मानें तो हाल ही में ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल और आमिर खान की फिल्म दंगल का ट्रेलर भी रिलीज़ हुआ है। अभी दोनों ट्रेलर को रिलीज़ हुए ज्यादा दिन नहीं हुए इसलिए शाहरख अभी रईस का ट्रेलर रिलीज़ नहीं करना चाहते।
तो इस वजह से शाहरुख के बर्थडे पर नहीं रिलीज़ हुआ 'रईस' का ट्रेलर!

'रईस' के ट्रेलर के बारे में बताते हुए शाहरुख ने कहा, 'अभी तारीख तय नहीं की है, मैं उम्मीद करता हूं दिसंबर के महीने में 'रईस' का ट्रेलर आएगा। आगे शाहरुख ने यह भी बताया कि ट्रेलर पूरी तरह से तैयार है, बस सिर्फ हम ये तैयारी कर रहे हैं कि इसे कब लॉन्च किया जाए।

आपको बता दें कि कुछ समय पहले खबर आई थी कि शाहरुख कि फिल्म 'रईस' का ट्रेलर 'डियर जिंदगी' के साथ रिलीज किया जाएगा और 'डियर जिंदगी' की रिलीज 23 नंवबर के एक-दो दिन पहले रखे इवेंट में फिल्म 'रईस' का ट्रेलर लॉन्च होगा।

आपको बता दें कि शाहरुख और माहिरा की ये फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज़ की जाएगी। फिल्म ऋतिक रोशन की काबिल को क्लैश करेगी। दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हिट होने का पूरा पूरा अनुमान लगाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X