डॉक्टरेट की उपाधि से नवाज़े गए शाहरुख खान..माता-पिता को किया याद
शाहरुख खान को हैदराबाद में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की उपाधि से नवाज़ा।
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को हैदराबाद में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की उपाधि से नवाज़ा। इस मौके पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। शाहरुख ने उपाधि पाने के बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा ''अगर मेरे माता-पिता वहां मौजूद होते तो उन्हें ज्यादा खुशी होती।''

शाहरुख ने बताया कि उनके पिता बहुत पढ़े लिखे थे और मौलाना आज़ाद को बहुत मानते थे। आगे शाहरुख ने कहा कि इस उपाधि को लेने के बाद मेरी मां को और भी ज्यादा खुशी होती क्योंकि वो उनके जन्म स्थान हैदराबाद में इस उपाधि से नवाज़े जा रहे हैं।
आर्यन खान का इंस्टाग्राम पर बना वेरिफाइड अकाउंट..कई तस्वीरें की शेयर
शाहरुख ने कहा कि इस उपाधि को वो काफी बड़ी ज़िम्मेदारी समझते हैं। साथ ही कहा कि पता नहीं वो इस उपाधि के लायक हैं भी या नहीं। आपको बता दें कि इस दौरान शाहरुख ने ग्रेजुएशन कैप और गाउन पहना था। यूनिवर्सिटी के चांसलर जफर सरेशवाला ने शाहरुख को डॉक्टरेट दी।


Click it and Unblock the Notifications