शाहरुख खान ने महादान का वादा निभाया, गौरी खान ने 95 हजार गरीबों को खिलाया खाना
भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में कई लोगों को खासा दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसे में शाहरुख खान की मदद के बाद उनकी पत्नी गौरी खान ने एक बार फिर गरीबों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। गौरी खान ने 95000 लोगों को खाने के पैकेट भेजे हैं। ऐसे में करीब एक लाख लोगों को खाने की मदद मिल पाई है।
दरअसल कोरोना वायरस के लगातार फैलने के वजह से तमाम काम धंधे बंद हैं। 3 मई तक देश में लॉकडाउन हैं। ऐसे में दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूर व गरीबों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लाखों लोग इस महामारी के चलते भूख से भी परेशान है। जहां गौरी खान ने खाना बांट कर लोगों की मदद करने की कोशिश की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ा एक पोस्ट भी शेयर किया।


Click it and Unblock the Notifications