सोशल डिस्टेंसिंग: शाहरुख खान की 'चेन्नई एक्सप्रेस' की धूम, मीम और डायलॉग नागपुर पुलिस ने किया शेयर
भारत में कोरोना के कहर को देखते हुए हर राज्य व प्रदेश में सख्ती बरती जा रही है। सभी सरकारें इसके लिए हर कोशिश व तरीके से लोगों को घर में रहने की सलाह दे रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन के पालन को लेकर जागरुकता फैलाई जा रही है। इस दौरान पुलिस का भी शानदार सहयोग देखा जा रहा है। ऐसे ही नागपुर पुलिस ने रोचक तरीके से लोगों को जागरुक किया।
दरअसल नागपुर पुलिस ने शाहरुख खान और दीपिका पादकोण की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के एक सीन पर बने मीम को शेयर किया। जिसे धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है। ये फोटो लोगों को कोरोना वायरस का एकमात्र इलाज यानी सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर शिक्षा देती है। पुलिस लोगों को जागरुक करने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रही है। देखिए ये शानदार तस्वीर।


Click it and Unblock the Notifications











