..................... Shah Rukh Khan chatting in toilet dunki director did this SRK ran away from washroom Shah Rukh Khan rajkumar hirani twitter chat - Hindi Filmibeat

जब इस हालत में बाथरूम में बैठे रहे शाहरुख खान, राजकुमार हिरानी ने कही ऐसी बात कि पैंट संभालते हुए भागे बाहर!

Rajkumar Hirani, Shah Rukh Khan

Rajkumar Hirani Ask SRK: सुपरस्टार शाहरुख के ''आस्क एसआरके'' सेशन के दौरान फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी ने किंगखान को मजाक में बाथरूम से बाहर आने के लिए कहा। शाहरुख खान एक्स पर फैंस के साथ आस्क मी एनिथिंग सेशन के जरिए जुड़े हुए थे। इस दौरान फिल्म मेकर राजकुमार हिरानी ने पूछा, "सर जी अब बाथरूम से बाहर आ जाओ। क्या कर रहे हो? ट्रेलर देखना है।"

जिस पर शाहरुख खान ने उत्तर दिया, "आ रहा हूं सर, दोस्तों से बात कर रहा था। माफ करे लड़कों और लड़कियों को अब जल्दी करनी होगी। वरना 'डंकी' से निकाल देंगे, अपना समय देने के लिए सभी को धन्यवाद। बहुत जल्द आपसे सिनेमाघरों में मुलाकात होगी। आप सबको प्यार। आपसे बात करने के लिए इतना कम समय है।''

शाहरुख ने इन दिनों में 'पठान' और 'जवान' के साथ बैक-टू-बैक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। अब उन्हें हिरानी की अगली 'डंकी' की रिलीज का इंतजार है। 'डंकी' में शाहरुख के अपोजिट तापसी पन्नू दिखाई देने वाली हैं। ये फिल्म इस क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शाहरुख खान बॉलीवुड के इतिहास में एकमात्र ऐसे स्टार बन गए हैं, जो 'पठान' के साथ गणतंत्र दिवस, 'जवान' के साथ जन्माष्टमी और अब डंकी' के साथ क्रिसमस जैसे राष्ट्रीय आयोजनों पर अपनी फिल्म लेकर आ रहे हैं।

'डंकी' का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। वह 'मुन्ना भाई' फ्रेंचाइजी, '3 इडियट्स', 'पीके' और 'संजू' के लिए जाने जाते हैं। 'डंकी' शाहरुख और राजू हिरानी के बीच पहला प्रोजेक्ट है। उन्होंने सुपरस्टार आमिर खान के साथ '3 इडियट्स' और 'पीके' में भी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X