Shah Rukh Khan ने दिल्ली की शादी में डांस करने के लिए चार्ज किए इतने करोड़ रुपये! रकम जान उड़ जाएंगे होश

Shah Rukh Khan Dance In Delhi Wedding: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपने खास अंदाज और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि शाहरुख खान की एक झलक देखने के लिए फैन्स दीवाने हो जाते हैं। वैसे तो किंग खान पब्लिक एरिया में कम ही नजर आते हैं, लेकिन हाल ही में उन्हें दिल्ली की एक शादी में देखा गया है।
दिल्ली की शादी में डांस करते दिखे किंग खान
जी हां, शाहरुख खान को दिल्ली में एक शादी अटेंड करते दिखा गया। जहां वह सिर्फ शादी ही अटेंड नहीं कर रहे बल्कि स्टेज पर दुल्हा दुल्हन के साथ मिलकर डांस करते नजर आ रहे हैं। जी हां, वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाहरुख खान शादी में डांस करते नजर आ रहे हैं। अनंत अंबानी की शादी के बाद किंग खान पहली बार किसी और शादी में डांस करते नजर आ रहे हैं।
आर्टिस्ट ने किया खुलासा
वीडियो में देखा जा सकता है कि कभी किंग खान अपने सिग्नेचर स्टेप करते नजर आते हैं और फिर वह अपनी फिल्मों के गानों पर डांस करते दिखते हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि इस वीडियो को दुल्हन की मेकअप आर्टिस्ट अमृत कौर ने शेयर किया है। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही आर्टिस्ट ने कैप्शन देते हुए लिखा- 'शाहरुख खान आपने जिस तरह से मेरी दुल्हन की तारीफ की है उसने मेरा दिन बना दिया है। आखिरकार मेरी कड़ी मेहनत रंग लाई।'
कितना किया किंग खान ने पैसा चार्ज
बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा- शादी में डांस करने के किंग खान ने कितने पैसे चार्ज किए। तो वहीं दूसरे ने लिखा- लगता है कि करोड़ों में पैसा चार्ज किया हो, लेकिन आर्टिस्ट में रिप्लाई करते हुए कहा- वह उनके फैमिली फ्रेंड हैं।


Click it and Unblock the Notifications