हाफिज सईद को भारत से नफरत पर शाहरुख खान से प्यार

हाफिज सईद ने एक पाकिस्तानी टेलीविजन चैनल को इंटरव्यू में कहा कि शाहरुख खान अगर पाकिस्तान आयें, तो उन्हें यहां ढेर सारा सम्मान मिलेगा। अगर वे भारत में असुरक्षित महसूस कर रहे हों तो वो चाहें तो यहां शिफ्ट हो सकते हैं। सईद ने कहा, "हम हमेशा शाहरुख का सम्मान करेंगे।"
असल में हाल ही में शाहरुख ने एक मैगजीन को दिये गये इंटरव्यू में कहा था, "कभी-कभी उन्हें बहुत बुरा लगता है, जब कुछ नेता मेरे बारे में गलत बातें कहते हैं, या फिर मुसलमानों को देशप्रेमी नहीं समझते हैं।" बस इसी बयान को सईद ने पकड़ लिया और शाहरुख के प्रति प्रेम दर्शा दिया।
आपको बता दें कि शिवसेना के पूर्व अध्यक्ष बाल ठाकरे ने जीवित रहते हुए हमेशा से पाकिस्तानियों का विरोध किया। जब भी कभी पाकिस्तान के पक्ष में किसी ने कुछ भी कहा, बाल ठाकरे ने उसकी टांग खींचने में जरा भी देर नहीं की। ठाकरे की लिस्ट में शाहरुख खान भी शामिल थे।


Click it and Unblock the Notifications











