रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की Brahmastra में शाहरुख खान की धमाकेदार एंट्री- ये रही पूरी डिटेल
आनंद एल रॉय की फिल्म 'जीरो' में आखिरी बार शाहरुख खान नजर आए थे। इस फिल्म को रिलीज हुए लंबा समय हो चुका है लेकिन अभी तक शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन फैंस के लिए खुशखबरी है कि शाहरुख खान का अपकमिंग प्रोजेक्ट फाइनल हो गया है। जी हां, करण जौहर की नई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में शाहरुख खान का खास रोल होगा।
'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन बच्चन समेत कई बड़े स्टार्स नजर आएंगे। ऐसे में इस फिल्म में किंग खान का नाम भी जुड़ गया है। करण जौहर ने खुद इस खबर पर मुहर लगाई है।

बता दें जीरो फिल्म में शाहरुख खान के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आईं। 'जब तक है जान' फिल्म के बाद यह तिगड़ी इस फिल्म में नजर आए। हालांकि फिल्म फैंस को खुश करने में नाकामयाब रही।
More from Filmibeat
shah rukh khan cameo brahmastra movie alia bhatt ranbir kapoor box office release photo video शाहरुख खान फिल्म रणबीर कपूर आलिया भट्ट मूवी


Click it and Unblock the Notifications











