उधर 'डंकी' के प्रमोशन में डूबे हैं शाहरुख खान.. इधर घर में गौरी खान पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

Gauri Khan ED Action: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की बीवी गौरी खान जरा मुश्किलों में फंसती दिखाई दे रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि गौरी खान से ईडी पूछताछ की तैयारी में है। दरअसल, गौरी खान लखनऊ स्थित रियल स्टेट कंपनी तुलसियानी ग्रुप के ब्रांड एंबेसडर हैं। इस कंपनी के ऊपर निवेशकों और बैंक का तकरीबन 30 करोड रुपए हड़पने का आरोप लगा है।
कंपनी पर लगे आरोपों के बाद बताया जा रहा है कि पैसे हड़पने के आरोप के बाद इस कंपनी के जांच के दायरे में अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी आ रही हैं। तुलसियानी ग्रुप पर धोखाधड़ी को लेकर दर्ज एक मुकदमे में गौरी खान को भी आरोपी बनाया गया था।
सूत्रों की मानें तो ईडी मुख्यालय से गौरी खान को नोटिस देने अनुमति लेने की तैयारी है। दरअसल, ईडी के अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि तुलसियानी ग्रुप ने गौरी खान को ब्रांड एम्बेसडर बनाने के लिए कितना भुगतान किया था और इसके लिए क्या कोई अनुबंध हुआ था।
बता दें कि बीते फरवरी माह में राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुंबई निवासी किरीट जसवंत शाह ने तुलसियानी ग्रुप के निदेशक अनिल कुमार तुलसियानी, महेश तुलसियानी और गौरी खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी कि गौरी खान द्वारा कंपनी का प्रचार करने की वजह से उन्होंने वर्ष 2015 में तुलसियानी ग्रुप से करीब 85 लाख रुपये कीमत का फ्लैट खरीदा था। बाद में कंपनी ने उनको कब्जा नहीं दिया और उनकी रकम भी वापस नहीं की।


Click it and Unblock the Notifications