Trending: पठान के सेट पर लौटे शाहरूख खान, केवल एक तस्वीर हो रही है घंटों से ट्रेंड
शाहरूख खान का स्टारडम अगर वाकई किसी को देखना हो तो इस वक्त सीधा ट्विटर पर पहुंच जाइए जहां घंटों से शाहरूख खान की एक तस्वीर ट्रेंड हो रही है। ये तस्वीर खींची गई है इंटरटेनमेंट टाईम्स के द्वारा, फिल्म पठान के सेट पर। शाहरूख खान कई महीनों बाद अब काम पर लौट चुके हैं और यशराज स्टूडियो में उन्होंने पठान की शूटिंग शुरू कर दी है।
शाहरूख खान को अक्टूबर में स्पेन में पठान की शूटिंग के लिए जाना था लेकिन फिर आर्यन खान के ड्रग्स केस में फंसने के बाद उन्हें अपने सारे प्लान पोस्टपोन करने पड़े।

गौरतलब है कि आर्यन खान ड्रग्स केस का सीधा असर शाहरूख खान की भी प्रोफेशनल ज़िंदगी पर पड़ा था। एक तरफ, शाहरूख ने तत्काल अपनी सारी फिल्मों की शूटिंग बंद कर दी थी वहीं दूसरी तरफ उनकी अटली फिल्म की हीरोइन नयनतारा के भी फिल्म छोड़ने की खबरें आ रही थीं।
जब आर्यन खान गिरफ्तार हुए उस समय शाहरूख खान अटली की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शाहरूख ने काम से ब्रेक लिया लेकिन फिल्म की शूटिंग नहीं रूकी। शाहरूख के सीन, उनके बॉडी डबल प्रशांत वाल्डे ने शूट किए थे।

काम पर पड़ा था काफी असर
आर्यन खान ड्रग्स केस के बीच शाहरूख खान काफी परेशान चल रहे थे और प्रोफेशनल स्तर पर भी अपने कमिटमेंट पूरे नहीं कर पा रहे थे। इस बीच शाहरूख खान ने अजय देवगन को भी सेट पर इंतज़ार करवाया लेकिन बना किसी जानकारी के शूट करने पहुंचे ही नहीं। अजय देवगन और शाहरूख खान, विमल इलायची के लिए एक साथ दीवाली स्पेशल एड शूट करने वाले थे। शाहरूख खान सेट पर नहीं पहुंचेंगे, इस बात की जानकारी, उनकी टीम ने नहीं दी थी। ऐसे में शूटिंग की पूरी तैयारी कर ली गई थी और सेट पर शाहरूख खान के लिए वैनिटी का इंतज़ाम भी कर दिया गया था।

Byju's को सुनाई गई खरी खोटी
शाहरूख खान जिस Educational App Byju’s का प्रचार करते थे, उस एप ने शाहरूख खान के एड चलाने बंद कर दिए हैं। तब तक के लिए जब तक कि आर्यन खान के केस पर कोई फैसला नहीं होता।Byju’s एप के इस फैसले का लोगों ने जमकर विरोध किया। इसमें शाहरूख खान के फैन्स से लेकर फिल्म और टीवी जगत के सितारे शामिल थे। कई फैन्स ने Byju’s की आलोचना करते हुए लिखा कि आपके ब्रांड को SRK की ज़रूरत थी तब आपने उनका इस्तेमाल किया और अब उन्हें कटघरे में खड़ा भी किया और सज़ा भी सुना डाली।

शाहरूख खान को मिला लोगों साथ
इस दौरान शाहरूख खान की बहुत तारीफ की गई। शाहरूख खान ना ही आर्यन खान के केस की सुनवाई के दौरान एक भी बार कोर्ट में पहुंचे जिससे कि केस पर कोई भी प्रभावित होने का आरोप ना लगाए। वहीं शाहरूख खान ने इस पूरे दौरान, अपना आपा नहीं खोया और शांति से आर्यन को जेल से बाहर निकालने की कोशिश करते रहे। मीडिया से दूर रहने के लिए शाहरूख खान ने मन्नत छोड़कर एक होटल में चेक इन कर लिया था और वहीं से आर्यन का सारा केस संभाल रहे थे।

फैन्स ने रखा पूरा ख्याल
फैन्स ने भी इस बीच शाहरूख खान पूरा सपोर्ट किया। शाहरूख खान के घर के बाहर फैन्स पोस्टर लगा कर गए थे। वहीं आर्यन खान के घर लौटने पर शाहरूख खान के बंगले मन्नत के बाहर दिवाली मनाई गई। सोशल मीडिया पर भी शाहरूख खान और आर्यन खान को काफी सपोर्ट मिला। लगभग पूरी इंडस्ट्री शाहरूख खान के साथ मज़बूती से खड़ी दिखाई दी। आखिरकार, कोर्ट ने कह दिया कि इस केस में आर्यन खान के खिलाफ कोई सुबूत नहीं है।

पठान से होगा धमाकेदार कमबैक
पठान की रिलीज़ के लिए आदित्य चोपड़ा ने बिल्कुल अलग प्लान तैयार किया है। इस प्लान के मुताबिक, पठान और टाईगर 3 आठ हफ्तों तक केवल थिएटर में चलेंगी। आठ हफ्तों से पहले इन्हें स्ट्रीम करने का अधिकार किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म के पास नहीं होगा। पठान से शाहरूख खान की वापसी की तैयारी हो रही है और ये यशराज फिल्म्स की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। चूंकि ये शाहरूख खान का कमबैक होगा इसलिए इस फिल्म के लिए फूंक फूंक कर कदम रखे जा रहे हैं।

आदित्य चोपड़ा का स्पाई यूनिवर्स
दिलचस्प है कि पठान और टाईगर 3 के साथ आदित्य चोपड़ा, एक अलग स्पाई यूनिवर्स बनाने जा रहे हैं। पठान के लिए सलमान खान अपने टाईगर अवतार में कैमियो शूट कर चुके हैं। वहीं सब कुछ ठीक रहा तो शाहरूख खान भी सलमान खान की टाईगर 3 में अपने अपने पठान अवतार में ही एक कैमियो शूट करेंगे। खबरें ये भी हैं कि पठान और टाईगर की इस स्पाई यूनिवर्स में जल्दी ही जुड़ सकते हैं अपनी फिल्म वॉर के किरदार के साथ ऋतिक रोशन। ऋतिक रोशन की वॉर सीक्वल की तैयारी भी इसी लाईन पर की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











