शाहरुख खान को रामभद्राचार्य ने दिखाई औकात, बोले- उनकी निष्ठा पहले भी पकिस्तान के साथ जग जाहिर हो चुकी है

Swami Rambhadracharya On Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान ने आईपीएल के लिए बांग्लादेशी क्रिकेटर को खरीद कर नया विवाद खड़ा कर दिया है जो कि अब थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। तमाम विरोध के बीच अब स्वामी रामभद्राचार्य ने शाहरुख खान से जुड़े इस मामले पर टिप्पणी की है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है।

Swami Rambhadracharya On Shah Rukh Khan

कोलकाता नाइट राइडर्स ने जब से बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्ताफिजुर रहमान को खरीदा है, तब से टीम के मालिक शाहरुख खान विवादों में घिर गए हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बीच बांग्लादेशी क्रिकेटर को खरीदने को लेकर शाहरुख खान का ऐसा करना किसी को भी रास नहीं आ रहा है। हर कोई उनको जमकर खरी खोटी सुना रहा है। स्वामी रामभद्राचार्य कई बार अपने तीखे शब्दों और बयानों से सुर्खियों में आ चुके हैं। स्वामी रामभद्राचार्य ने पहले जहां हनुमान चालीसा के कुछ शब्दों पर सवाल खड़ा किया था तो वहीं अब शाहरुख खान को लेकर उठे विवाद को लेकर उन्होंने बादशाह खान के कथित पाकिस्तान प्रेम पर हमला बोला है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रामभद्राचार्य ने भी शाहरुख खान पर दिए बयान को लेकर देवकीनंदन ठाकुर को सपोर्ट किया है। सोशल मीडिया पर भी लोग देवकीनंदन ठाकुर के सपोर्ट में उतर आए हैं। रामभद्राचार्य ने बांग्लादेश के खिलाडियों को शाहरुख खान द्वारा अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी में लेने पर कहा कि "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उनकी निष्ठा पहले भी पकिस्तान के साथ जग जाहिर हो चुकी है"।

इससे पहले देलकीनंदन से लेकर बाबा बागेश्वर तक शाहरुख खान का विरोध कर चुके हैं। चंदन शर्मा नाम के एक एक्टिविस्ट ने कहा, हमें देवकीनंदन ठाकुर जी जैसे संतों की जरूरत है। साथ हरी उन्होंने शाहरुख खान को बांग्लादेशी क्रिकेटर को अपनी टीम KKR से बाहर निकालने की चेतावनी दी है।

नागपुर पहुंचे स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शाहरुख खान तो ऐसा करेंगे ही, वे कोई हीरो नहीं हैं। उनका कोई चरित्र नहीं है। उनकी हरकतें देशद्रोही जैसी रही हैं।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, 'बांग्लादेश में कहीं न कहीं ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जो हिंदुत्व के खिलाफ हैं। हिंदुओं की रक्षा के लिए वहां के खिलाड़ियों को आवाज उठानी चाहिए. वहां के लोगं और BCCI को इसे समझना चाहिए

सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के संत देवेशाचार्य महाराज ने भी देवकीनंदन ठाकुर के बयान का समर्थन करते हुए कहा, "देवकीनंदन ठाकुर ने बिल्कुल सही कहा है। इस समय बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं, उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है, जलाया जा रहा है और भगाया जा रहा है। ऐसे समय में अगर उस देश का खिलाड़ी भारत में खेल रहा है, तो यह स्थिति चिंताजनक है।"

संत देवेशाचार्य ने शाहरुख खान पर भी सवाल उठाते हुए कहा, "क्या कभी शाहरुख खान ने उन हिंदुओं के लिए भी ट्वीट किया? क्या कभी शाहरुख खान ने उन हिंदुओं के बारे में सोचा जो वहां पर मारे जा रहे हैं, जलाए जा रहे हैं, प्रताड़ित किए जा रहे हैं? कभी नहीं सोचा क्योंकि हमेशा ही इनका हिंदू विरोधी एजेंडा रहा है।"

More from Filmibeat

Read more about: shah rukh khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X