..................... शाहरूख खान ने अरविंद केजरीवाल को कहा दिल्ली के लिए कुछ भी मांगो | Shah Rukh khan asks Arvind Kejriwal to order anything for Delhi corona fund - Hindi Filmibeat

शाहरूख खान का अरविंद केजरीवाल को ट्वीट - कोरोना राहत फंड के लिए जो चाहिए, इस दिल्लीवाले को हुकुम करो

शाहरूख खान ने कल देश को कोरोना से बचाने के लिए सरकार और कई संगठनों को महादान किया है। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर शाहरूख खान को धन्यवाद दिया लेकिन शाहरूख खान के जवाब ने सबका दिल जीत लिया।

शाहरूख खान ने अरविंद केजरीवाल को लिखा - सर आप तो दिल्लीवाले हो, thank you मत करो, हुक्म करो। अपने दिल्लीवाले भाइयों और बहनों के लिए हम लगे रहेंगे। ईश्वर ने चाहा तो जल्द ही इस crisis से हम जीत कर निकलेंगे। आपको और आपकी पूरी टीम को और शक्ति मिले।

shahrukh-khan-asks-arvind-kejriwal-to-order-anything-for-delhi-corona-fund-twitter-claps-hard

हालांकि शाहरूख खान के जवाब पर आम आदमी पार्टी ने भी तुरंत ही ट्वीट करते हुए लिखा - बादशाह को हुक्म नहीं करते। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद। हम इस मुश्किल घड़ी से साथ बाहर निकलेंगे। चक दे इंडिया।

अरविंद केजरीवाल ने दरअसल, शाहरूख खान के कल के एक खत और उनके एलान के लिए धन्यवाद दिया था। शाहरूख ने जहां दिल्ली सरकार को राहत कार्य में मदद करने का वादा दिया।

वहीं दूसरी तरफ शाहरूख खान के खत ने पूरे देश को इमोशनल भी किया और एक साथ लाकर खड़ा कर दिया। अपने खत में शाहरूख ने बार बार सबको याद दिलाया कि आने वाला वक्त कठिन है और हमें एक दूसरे का ख्याल रखना होगा।

शाहरूख खान ने एक बार फिर देश और खासतौर से दिल्ली का दिल जीत लिया है। देखिए लोगों ने किस तरह बजाई शाहरूख के लिए ज़ोरदार तालियां -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X