..................... Shah Rukh Khan ask rinku singh wedding date as rinku singh wishes birthday to shah rukh khan - Hindi Filmibeat

रिंकू सिंह प्रिया सरोज की शादी देखने को बेताब शाहरुख खान, किंग खान ने क्रिकेटर से पूछा ये सवाल

Shah Rukh Khan On Rinku Singh Wedding

Shah Rukh Khan On Rinku Singh Wedding: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। सोशल मीडिया पर दुनियाभर से फैंस और सितारों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मंगलवार को शाहरुख ने अपने चाहने वालों का प्यार और बधाइयों के लिए दिल से धन्यवाद किया।

जिन लोगों ने शाहरुख को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, उनमें भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार बल्लेबाज़ रिंकू सिंह भी शामिल थे। रिंकू ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, "आप सर्वश्रेष्ठ है। जन्मदिन मुबारक हो सर।" इस पर शाहरुख ने जवाब देते हुए लिखा, "धन्यवाद रिंकू। ढेर सारा प्यार।" लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई। शाहरुख ने मज़ाकिया अंदाज़ में रिंकू से पूछा, "शादी कब है?"

गौरतलब है कि रिंकू सिंह ने इसी साल 8 जून को सांसद प्रिया सरोज से सगाई की थी। इससे पहले, अगस्त में एक इंटरव्यू में रिंकू ने बताया था कि उनकी और प्रिया सरोज की पहली मुलाकात कैसे हुई। न्यूज 24 से बातचीत में रिंकू ने कहा था कि उनकी कहानी की शुरुआत 2022 में हुई, जब आईपीएल मुंबई में खेला जा रहा था।

रिंकू ने बताया, "मेरे पास एक फैन पेज था। उसी पर प्रिया की गांव में वोट डालते हुए एक फोटो डाली गई थी। प्रिया की बहन फोटोज़ और वीडियोज़ शूट करती है, शायद उसने ही वो तस्वीर शेयर की थी। मैंने वो फोटो देखी और मुझे वह बहुत अच्छी लगी। मैंने सोचा कि वह मेरे लिए परफेक्ट है, लेकिन तब मैसेज करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।"

रिंकू ने आगे कहा, "कुछ समय बाद उसने मेरी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर लाइक कीं। फिर मैंने उसे टेक्स्ट किया और वहीं से हमारी बात शुरू हुई। एक-दो हफ्तों में हम रोज़ बात करने लगे, मैच से पहले भी बात होती थी।"

फिलहाल, रिंकू सिंह टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। हालांकि, पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज़ में उन्हें अब तक प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। रिंकू ने आखिरी बार भारत के लिए एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मैच खेला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X