SRK Video: चेहरा छुपाए शाहरुख खान ने डॉन स्टाइल में मारा शख्स के फोन पर हाथ.. लोग बोले- इसके उल्टे दिन शुरू

Shah Rukh Khan Video: सुपरस्टार शाहरुख खान ने साल 2023 में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' से अपने फैंस को खुश कर दिया था। वहीं अब किंग खान एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसके कारण उनके काफी आलोचना हो रही है। इसके कारण है शाहरुख खान का एक जबरा फैन के लिए खराब व्यवहार।
हाल ही मुंबई में शाहरुख खान एक क्लीनिक में जाते हुए देखा गया। जब वह वहां से लौट रहे थे, तो पपाराजी और लोगों ने उन्हें हर तरफ से घेर लिया। हर कोई शाहरुख की एक झलक पाने की कोशिश करने लगा। लेकिन एक्टर के साथ सिक्यॉरिटी गार्ड्स ने पूरी कोशिश की कि शाहरुख की झलक न दिखे। शाहरुख ने अपना चेहरा हुडी से ढका हुआ था। इसके अलावा एक सिक्यॉरिटी गार्ड ने उन्हें छाते से ढक दिया।
वहां काफी भीड़ थी, लेकिन इसके बीच एक फैन ने अपना फोन नीचे करके छाते में छुपे शाहरुख की फोटो लेने की कोशिश की। पर जैसे ही शाहरुख की नजर पड़ी, तो उन्होंने उस फैन के फोन पर हाथ मारा और फोटो लेने से रोका। फिर हाथ मारकर शाहरुख अपने काफिले के साथ तुरंत ही आगे निकल गए।
शाहरुख खान ने इस बर्ताव के कारण इनकी आलोचना की जा रही है। यूजर्स पूछ रहे हैं कि आखिर शाहरुख इस तरह अपना चेहरा क्यों छुपा रहे हैं? उन्होंने फैन को फोटो लेने से क्यों रोका? इसके साथ ही एक शख्स ने लिखा, 'इसके बहुत जल्द अब उल्टे दिन शुरू होने वाले हैं।'


Click it and Unblock the Notifications