दिल्ली की शादी में मचा तहलका! स्टेज पर शाहरुख-सलमान ने लगाए ठुमके, वीडियो वीडियो रातों-रात हुआ वायरल

Shah Rukh Khan Salman Khan viral video: जब भी बॉलीवुड की बात होती है, तो शाहरुख खान और सलमान खान का नाम अपने-आप दिमाग में आ जाता है। दोनों सुपरस्टार पिछले तीन दशकों से दोस्त हैं और शायद ही कभी साथ नजर आते हैं, लेकिन जब भी दोनों एक ही फ्रेम में दिखते हैं, वह पल तुरंत वायरल हो जाता है।
दिल्ली की शादी में नाचे सलमान शाहरुख
सोशल मीडिया पर इन दिनों दिल्ली में हुई एक शादी का वीडियो खूब चर्चा में है। इस वीडियो में शाहरुख खान, सलमान खान के सुपरहिट गाने 'ओ ओ जाने जाना' पर जोरदार डांस करते दिखाई दे रहे हैं। यह क्लिप मंगलवार को सबसे पहले रेडिट पर शेयर की गई थी। माना जा रहा है कि यह किसी वेडिंग सेलिब्रेशन की है, हालांकि इसकी तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
सलमान शाहरुख ने स्टेज पर किया शानदार डांस
वीडियो में दोनों सुपरस्टार स्टेज पर मस्ती करते हुए 1998 में रिलीज हुई फिल्म प्यार किया तो डरना क्या के मशहूर गाने पर एक जैसे स्टेप्स करते दिखते हैं। यह नजारा देखकर फैंस बेहद खुश हो गए और अब दोबारा दोनों को साथ देखने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं।
वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- "मजा आता है यह देखकर कि शाहरुख को सलमान के गानों के स्टेप्स भी याद हैं।" एक दूसरे फैन ने पूछा- "शाहरुख की एनर्जी तो सलमान के साथ डांस करते हुए दोगुनी लग रही है। आखिर ये इवेंट है कौन सा?"
आने वाली फिल्में
फिलहाल इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि शाहरुख और सलमान Tiger vs Pathaan में साथ दिखाई देंगे या नहीं।
सलमान खान अपनी वॉर-बेस्ड फिल्म Battle of Galwan की शूटिंग खत्म कर चुके हैं, जो 2026 में रिलीज होगी।
वहीं शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म King में नजर आएंगे, जिसका टीजर इस महीने उनके जन्मदिन के मौके पर जारी किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











