शाहरूख खान फैन्स के लिए बुरी खबर, फिर से पोस्टपोन हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म
जब से शाहरूख खान के कमबैक की खबर थी, तब से ही ये खबर थी कि शाहरूख खान राजकुमार हिरानी की एक धमाकेदार फिल्म के साथ अपना कमबैक करने जा रहे हैं। और राजकुमार हिरानी का मतलब ब्लॉकबस्टर से कम कुछ नहीं होता। लेकिन कोरोना काल में वो फिल्म पोस्टपोन हुई और फिर शाहरूख खान ने पठान की शूटिंग कर दी।
माना जा रहा था कि इसके बाद राजकुमार हिरानी की फिल्म की शूटिंग, अक्टूबर से होनी थी लेकिन एक बार फिर से ये फिल्म पोस्टपोन हो चुकी है। ये फिल्म राजकुमार हिरानी के फेवरिट टॉपिक - सामाजिक मुद्दे के आसपास घूमने वाली है।

बात करें शाहरूख खान की तो कमबैक से अब तक उनका नाम कई फिल्मों के साथ जुड़ चुका है। इनमें फराह खान की सत्ते पे सत्ता रीमेक भी शामिल थी जिसका टाईटल सेवेन माना जा रहा था। वहीं मधुर भंडारकर की एक फिल्म का नाम भी शाहरूख के साथ लगातार जुड़ा।
इसके अलावा, शाहरूख खान के पास चार फिल्मों की स्क्रिप्ट फाईनल थी जिसमें से शुरूआत उन्होंने सिद्धार्थ आनंद की एक्शन फिल्म पठान के साथ की है। बात करें राजकुमार हिरानी की फिल्म की तो इसे लेकर काफी अफवाहें बाज़ार में गर्म हैं।

हल्की फुल्की रोमांस ड्रामा
फिल्म का विषय और कहानी फिल्हाल छिपा कर रखी जा रही है लेकिन माना जा रहा है कि ये Immigration से जुड़ी एक हल्की फुल्की रोमांस ड्रामा है।फिल्म की हीरोइनें के बारे में बात की जाए तो फिल्म में सबसे पहले काजोल और करीना कपूर के नाम की चर्चा थी क्योंकि फिल्म में दो हीरोइनों की जगह थी और खबरों की मानें तो हिरानी ने इन्हें अप्रोच भी किया था।

लॉकडाउन के पहले था सब तय
शाहरूख खान और राजकुमार हिरानी की ये फिल्म अक्टूबर फ्लोर पर जाने वाली थी। माना जा रहा था किफिल्म के लिए राजकुमार हिरानी लोकेशन ढूंढ चुके हैं और फिल्म गुजरात, लंदन और कनाडा में शूट होगी। हालांकि ये सारा प्लान लॉकडाउन के पहले का था और लॉकडाउन के बाद शूटिंग के लिए सारे नियम कानून बदल गए।

करीना की डिमांड
फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं अभिजात जोशी और इसे राजकुमार हिरानी के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेगी खुद शाहरूख खान की रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट। बात करें स्टारकास्ट की तो खबर थी कि करीना ने इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए मोटी फीस मांगी जिसके बाद ये लगभग तय था कि कम से कम वो तो इस फिल्म का हिस्सा नहीं हो पाएंगी।

सबसे प्यारी जोड़ी

हिरानी की पहली पसंद

पुराना इतिहास फ्लॉप

दोस्ती की है निभानी तो पड़ेगी

नहीं मिल पाए राज और सिमरन

नए नाम की सुगबुगाहट
ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में शाहरूख खान के अपोज़िट तापसी पन्नू का नाम फाईनल होने की संभावना है। तापसी का करियर इस समय काफी ऊंचाई पर है और हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म थप्पड़ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड जीता है।

एक और नाम की चर्चा
वहीं फिल्म में अगर दूसरी हीरोइन की जगह है तो वो तलाश, आमिर खान की दंगल बिटिया फातिमा सना शेख पर जाकर खत्म हो सकती है। फातिमा सना शेख ने पिछले साल, अनुराग बसु की लूडो के साथ फैन्स का दिल जीता है।


Click it and Unblock the Notifications
