..................... Shah Rukh Khan and Gauri Khan leave for the court to attend son Aryan Khan’s hearing in drug case | आर्यन खान की जमानत याचिका पर फैसला आज, शाहरुख खान और गौरी खान पहुंचे कोर्ट- VIDEO - Hindi Filmibeat

आर्यन खान की जमानत याचिका पर फैसला आज, शाहरुख खान और गौरी खान कोर्ट पहुंचे! VIDEO

ड्रग केस में आर्यन खान की जमानत याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई है। मेजिस्ट्रेट कोर्ट इससे पहले आर्यन खान की जमानत याचिका को खारिज कर चुका है। आज सेशन कोर्ट में आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है जहां उनके वकील सतीश मानशिंदे, SRK की मैनेजर पूजा डडलानी, शाहरुख खान और गौरी खान भी कोर्ट पहुंच चुके हैं।

दो दिन पहले कोर्ट में सुनवाई हुई थी जिसे कोर्ट ने 13 अक्टूबर के लिए टाल दिया था। एनसीबी ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा था जिसके बाद कोर्ट ने 13 अक्टूबर की तारीख सुनिश्चित की थी। आज आर्यन खान की जमानत याचिका पर फैसला आएगा कि उन्हें अभी जेल में रहना पड़ेगा या बेल मिल जाएगी।

Shah Rukh Khan

आर्यन खान व अन्य आरोपियों ड्रग्स केस में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। फिलहाल आर्यन खान ऑर्थरा जेल में बंद हैं। आर्यन खान पर क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी करने का आरोप लगा है। इस मामले में एनसीबी अब तक कई गिरफ्तारियां कर चुकी हैं।

बताया जा रहा है कि जेल में बंद आर्यन खान को लेकर पिता शाहरुख खान और मां गौरी खान आर्यन खान इतनी चिंता में हैं कि दोनों का खाना पीना छूट रहा है और दोनों इतने तनाव में हैं कि सो भी नहीं पा रहे हैं।

एक दिन पहले शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर कई गाड़ियों का काफिला देखा गया। बताया गया कि उनके दोस्त सलमान खान अपने पिता सलीम खान के साथ किंग खान के घर पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X