यूरोप के सबसे महंगे शहर में होगी पठान के गाने की शूटिंग, मल्लोर्का के लिए शाहरुख-दीपिका रवाना!

आदित्य चोपड़ा और सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म वार में दर्शकों को पहले कभी न देखे गए शानदार विजुअल्स ट्रीट दिए और अब ऐसा लग रहा है कि निर्माता-निर्देशक की ये जोड़ी अपनी अगली पेशकश, पठान के साथ विजुअल एक्स्ट्रावैगेंजा के मामले में एक नया बेंचमार्क सेट करने जा रही है। अब सूत्रों की मानें तो पठान के सुपरस्टार्स शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के लिए यूरोप के सबसे महंगे और बेहतरीन ट्रेवेल डेस्टिनेंशंस में से एक, मल्लोर्का में एक धमाकेदार सॉन्ग की शूटिंग के लिए स्टेज तैयार है!

एक ट्रेड सोर्स ने बताया, "मकसद पठान को एक पहले कभी न देखा गया विजुअल चमत्कार बनाना है। सिड आनंद और वाईआरएफ इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को पाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं! पठान की टीम स्पेन के लिए रवाना हो रही है, जहां वे मल्लोर्का, कैडिज़ (एक शानदार बंदरगाह का शहर) और वेजेर डी ला फ्रोंटेरा (यूरोप के सबसे खूबसूरत पहाड़ी शहरों में से एक) जैसे भव्य डेस्टिनेंशंस पर शूटिंग करेंगे। टीम 10 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक स्पेन में रहेगी।"

Pathan

उसने आगे कहा, "अब तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए इन जगहों पर शूटिंग नहीं की गई है, इसलिए जो दर्शक, इन महंगी और दिलकश जगहों पर नहीं गए हैं, वे उन्हें पहली बार देखेंगे! विजुअली ये सेटिंग्स फिल्म में भव्यता और लैविशनेस का तड़का देंगी।"

सूत्र ने कहा, इस बड़े स्केल के गाने में शाहरुख और दीपिका को अभूतपूर्व अंदाज में पेश किया जाएगा। सूत्र ने बताया "शाहरुख खान और दीपिका भी मल्लोर्का में एक गाने की शूटिंग करेंगे! इसमें दोनों अपने पहले कभी न देखे गए अवतार में नज़र आएंगे। स्केल और माउंटिंग के मामले में यह सबसे शानदार गाना होगा"

ट्रेड सोर्स ने कहां "जब आपके पास देश के दो सबसे बड़े सुपरस्टार हों, आपको एक अभूतपूर्व विजुअल एक्स्ट्रावैगेंजा बनाना है और पठान में निर्माता अपनी जोड़ी के साथ न्याय करना चाहते हैं। तो यह कम से एक सनसनीखेज शूट रहने वाला है। "

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X