कानूनी जंग में SRK परिवार की जीत! शाहरुख-आर्यन को मिली बड़ी राहत, समीर वानखेड़े को लगा झटका...
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की है। बता दें कि आर्यन खान की पहली सीरीज रिलीज हुई थी जिसका नाम है 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड'। जी हां, इस सीरीज ने लोगों को बहुत ही इंप्रेस किया था। हर कोई आर्यन खान की तारीफ कर रहा है, लेकिन आर्यन खान की यह फिल्म उन्हें जरा भी पसंद नहीं आई जिसने कुछ सालों पहले आर्यन खान को ड्रग केस में गिरफ्तार किया था।

समीर वानखेड़े को लगा झटका
जी हां, हम समीर वानखेड़े की बात कर रहे हैं। सीरीज देखने के बाद समीर वानखेडे़ ने आर्यन खान पर और रेड चिली एंटरटेनमेंट पर मानहानि का केस किया था। वहीं अब बता दें कि अब दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े की इस याचिका को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। समीर ने आर्यन पर आरोप लगाया था कि उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है और इसी वजह से समीर वानखेड़े ने 2 करोड़ रुपये का आर्यन खान पर मानहानि का केस किया था। और इस रकम को पूर्व एनसीबी अधिकारी कैंसर अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए डोनेट करने वाले थे।
The Delhi High Court on Thursday rejected the suit filed by IRS officer Sameer Wankhede over his allegedly defamatory portrayal in the Netflix series “Ba***ds of Bollywood” directed by Aryan Khan.
— Live Law (@LiveLawIndia) January 29, 2026
Read more: https://t.co/ksutwJvnGc #DelhiHighCourt #SameerWankhede #AryanKhan pic.twitter.com/FH1Ab5rJaU
दिल्ली हाईकोर्ट ने ठुकराई याचिका
फैसला सुनाते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि यह मामला उनके क्षेत्राधिकार में नहीं आता है। अदालत का कहना है कि जिन पक्षों के बीच विवाद चल रहा है वह दोनों ही दिल्ली से सीधे तौर पर जुड़े नहीं हैं। इस आधार पर कोर्ट इस याचिका को ठुकरा रही है। क्योंकि यह मामला सुनवाई के योग्य नहीं है। इतना ही नहीं कोर्ट ने समीर वानखेड़े को किसी अन्य सक्षम अलालत में जाने की छूट दी है।


Click it and Unblock the Notifications











