..................... शाहरुख खान और अक्षय कुमार के बीच क्रिकेट मैच, किसने मारी बाजी? 24 साल पुरानी RARE तस्वीर| Shah Rukh Khan and Akshay Kumar playing cricket on Dil Toh Pagal Hai set viral Rare Photos - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान और अक्षय कुमार के बीच क्रिकेट मैच, किसने मारी बाजी? 24 साल पुरानी RARE तस्वीर

साल 1997 में दिल तो पागल है फिल्म रिलीज हुई। जिसे देख लोग भी पागल हो गए थे। गजब की रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी जिसमें माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान, करिश्मा कपूर और अक्षय कुमार नजर आए। फिल्म में अक्षय कुमार का स्पेशल रोल था। फिल्म न केवल हिट हुई बल्कि हमेशा के लिए यादगार बन गई।

अब आप सोच रहे होंगे कि अचानक इस फिल्म के बारे में क्यों बात की जा रही है। न तो आज फिल्म की सालगिरह है न ही शाहरुख या अक्षय का जन्मदिन। तो बता दें सोशल मीडिया पर दिल तो पागल है के सेट से रेयर तस्वीर वायरल हो रही है।

ये तस्वीर काफी प्यारी है जिसमें शाहरुख खान और अक्षय कुमार क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। दोनों की करीब 24 साल पुरानी ये फोटो काफी दिलचस्प है जिसमें दोनों ही सितारों का पुराना लुक देखने को मिला है।

अक्षय कुमार बेटिंग करते दिख रहे हैं तो शाहरुख खान कीपिंग कर रहे हैं। दोनों ही फिल्म के सेट पर मैच खेल रहे हैं। इस तस्वीर को देख शाहरुख-अक्षय के बॉन्ड को भी देखा जा सकता है कि ये दोनों पहले से ही अच्छे दोस्त हुआ करते हैं।

दिल तो पागल है

दिल तो पागल है

यश चोपड़ा ने दिल तो पागल है को कास्ट किया और फिल्म को निर्देशित भी। फिल्म में वह एक बार फिर अपने चहेते शाहरुख खान को लेकर आए। लव ट्रायंगल को दिखाने के लिए करिश्मा और माधुरी भी दिखे।

अक्षय कुमार का कैमियो

अक्षय कुमार का कैमियो

अक्षय कुमार इस फिल्म में लीड रोल में नहीं बल्कि एक खास रोल के लिए कास्ट किए गए थे। कुछ मिनटों के रोल से अक्षय कुमार ने इस फिल्म में धूम मचा दी थी।

सफल साबित हुई

सफल साबित हुई

उस जमाने में दिल तो पागल है ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े थे। फिल्म की लवस्टोरी के साथ साथ बेहतरीन संगीत ने भी लोगों का दिल जीत लिया था।

नहीं किया अक्षय और शाहरुख ने साथ में काम

नहीं किया अक्षय और शाहरुख ने साथ में काम

दिल तो पागल है के बाद कभी भी शाहरुख और अक्षय ने साथ में काम नहीं किया। दोनों की जोड़ी को साथ में देखने के लिए फैंस तो काफी एक्साइटिड हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X