'हैप्पी न्यू इयर' में बिग बी-शाहरूख

यह फिल्म बना रही है मैं हूं ना और ओम शांति ओम से चर्चा में आई सफल निर्देशिका फरहा खान। इस फिल्म का नाम रखा गया है हैप्पी न्यू इयर।
इस फिल्म पर काम फिल्म ओम शांति ओम के बनने से पहले से हो रहा था लेकिन अब उसको फिल्मी पर्दे पर उतारने का काम जोरों पर है।
उस समय सुनने में आ रहा था कि शाहरूख को फिल्म की कहानी पसंद नही थी वही अमिताभ के पास समय की कमी थी इसलिए दोनों फिल्म पर ध्यान नही दे रहे थे। पर अब दोनों ने फिल्म में काम करना स्वीकार कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications