..................... Shah Rukh Khan Ajay Devgan And Tiger Shroff Issued Notice By Rajasthan Court Over Pan Masala Ads - Hindi Filmibeat

गुटखा विज्ञापन मामले में फंसे शाहरुख अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ, कोर्ट ने सरेआम जारी किया कड़ा नोटिस!

These Actors Issued Notice Over Pan Masala Controversy: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ इस वक़्त मुश्किलों का सामना कर सकते हैं। दरअसल राजस्थान के बारां जिला उपभोक्ता कोर्ट द्वारा गुटखा और पान मसाला के विज्ञापनों को लेकर विमल पान मसाला के मालिक विमल अग्रवाल के अलावा बॉलीवुड के अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ का नोटिस जारी कर दिया गया है। कोर्ट द्वारा सभी पक्षों को 9 जुलाई को व्यक्तिगत तौर पर या फिर अपने वकील के जरिए पेश होने का निर्देश भी मिला है।

Shah Rukh Khan Ajay Devgan Tiger Shroff

विज्ञापन पर उठ रहे हैं सवाल

पूरा मामला बारां जिले की एक नागरिक अधिकार संस्था की शिकायत पर दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता वीरेंद्र सिंह द्वारा बताया गया है कि गुटखा के विज्ञापन में केसर होने का दवा होता है। लेकिन बहुत कम कीमत वाले इस पूछ में इतनी महंगी केसर मिलना बिल्कुल भी संभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ₹5 के गुटखा के पाउच में ₹5 लाख किलो की केसर मिलने का दावा पूरी तरीके से गलत है। साथ ही इस तरीके के विज्ञापन लोगों को भ्रमित करते हैं और ग्राहकों को गलत जानकारी भी देते हैं। इसी मुद्दे को लेकर कोर्ट ने मामले को बहुत ही गंभीरता से लिया और इसकी सुनवाई शुरू कर दी।

30 दिन के अंदर मांगा गया है जवाब

कोर्ट द्वारा विज्ञापन पर रोक लगाने की मांग को लेकर अगली सुनवाई 22 जून की तय हुई है। इसके अलावा नोटिस में कहा गया है कि सभी आरोपियों को नोटिस मिलने के 30 दिन के अंदर यानी की 9 जुलाई तक अपना जवाब और दस्तावेज कोर्ट में जमा करने पड़ेंगे। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इससे पहले भी कई सारी कंपनियों के विज्ञापन और उनके दावों को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X