कल होगा शाहरूख खान का धमाका....2018 का पहला शानदार POSTER
कब से हर किसी को बस एक ही बात जानने की चिंता थी कि शाहरूख खान की अगली फिल्म का नाम आखिर है क्या। तो बस आज रात का इंतज़ार और है क्योंकि कल फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज़ होने जा रहा है।
उड़ते उड़ते खबर आई कि फिल्म का नाम है बंधुआ। किसी ने शाहरूख की फिल्म की टीम से किसी को बात करते सुन लिया था। लेकिन सुनी सुनाई बातों पर इसलिए विश्वास नहीं किया जाता है। क्योंकि सुनने में अकसर गड़बड़ी भी हो सकती है। बंधुआ के साथ भी ऐसा ही हुआ।

दरअसल फिल्म का नाम बंधुआ नहीं, बऊआ है। और सुनने वाले को यही गलती हुई। दोनों एक ही जैसे सुनाई देते हैं। अब फिल्म का नाम बऊआ इसलिए है कि हाल ही में फिल्म की एक तस्वीर लीक हुई जिस पर लिखा है आफिया वेड्स बऊआ।
यानि कि फिल्म में शाहरूख के किरदार का नाम बऊआ है। बऊआ, यूपी, बिहार में प्यार से अपने लड़कों को बुलाया जाता है। अब फिल्म का नाम बऊआ इसलिए भी सटीक लग रहा है कि फिल्म से एक और नाम जुड़ा हुआ था - छिछोरा।
दोनों नामों में थोड़ा सा कनेक्शन बैठाया जा सकता है। इसलिए बऊआ शाहरूख की अगली फिल्म का नाम हो सकता है। असली बात क्या होगी, इसके लिए बस कल तक का इंतज़ार कीजिए।
माना जा रहा है कि फिल्म फैन और स्टार के कनेक्शन पर बनी है। याद दिलाते हैं ऐसी ही कुछ फिल्में।


Click it and Unblock the Notifications
