जीरो के सेट से फिर वायरल हुई तस्वीर, शाहरुख खान और आनंद एल राय आए नजर

Recommended Video

Shahrukh Khan's picture from set of Zero gets LEAKED; Check out here । FilmiBeat

सुपरस्टार शाहरुख खान इस समय फिल्म जीरो को लेकर काफी ज्यादा बिजी है और शूटिंग को लेकर चर्चा में चल रहे है। आए दिन फिल्म के सेट से फोटोज वायरल होती रहती है इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। फिल्म जीरो के सेट एक फोटो वायरल हो रही है और इस फोटो में शाहरुख खान फिल्म की टीम मेंबर्स के साथ बैठकर कुछ बातें करते हुए नजर आ रहे है।

आपको बता दें कि शाहरुख खान के साथ फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय नजर आ रहे है और किसी गंभीर मुद्दे पर सभी लोग बात करते हुए दिख रहे है। फिल्म की बात करें तो इसकी शूटिंग इस समय अलबामा में हो रही है और फिल्म में शाहरुख खान के अलावा कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नजर आने वाली है।

shahrukh khan,zero, aanand l rai, शाहरुख खान, आनंद एल राय, जीरो

इस फोटो को पूजा डडलानी ने शेयर किया है और लिखा कि किसी गंभीर मुद्दे पर हम लोग बात कर रहे है। बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म जीरो काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है क्योंकि इसमे शाहरुख खान कुछ ऐसा करने जा रहे है जो कि आज तक उन्होने किसी भी फिल्म में नहीं किया है।

बता दें कि शाहरुख खान फिल्म में एक बौने का रोल करते हुए नजर आने वाले है। इस को लेकर एक बात और सामने आई थी कि फिल्म मे सलमान खान भी नजर आएंगे।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आनंद एल राय ने बताया कि इस फिल्म में सलमान खान भी नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि फिल्म के दौरान दोनों के साथ काम उन्होंने भी काफी इंजॉय किया।

उनका कहना है कि शाहरुख और सलमान दोनों ने मिलकर आग ही लगा दी और मैं बस वहां एक आम फैन की तरह देखता रह गया। उन्होंने बताया कि दोनों साथ में शानदार नजर आते हैं और शायद इसीलिए उन्हें एकसाथ देखना लोग पसंद करते हैं।

जी हां फिलहाल इस फिल्म की अभी शूटिंग चल रही है और फिल्म इस साल के अंत में रिलीज हो सकती है। फिलहाल इस फिल्म में कैट और अनुष्का शर्मा शाहरुख खान के साथ फिल्म जब तक है जान के बाद दोबारा नजर आने वाली है। शाहरुख खान की इस फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X