..................... Shah Rukh Khan 60th birthday late night celebration at alibuag farm house Shah Rukh Khan 60th birthday photos - Hindi Filmibeat

सठिया गए शाहरुख खान, 60वें बर्थडे पर किया लेट नाइट सेलिब्रेशन? छम्मक-छल्लो बनकर नाचे सलमान खान से लेकर अंबानी!

Shah Rukh Khan Birthday

Shah Rukh Khan Birthday Celebration: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान 60 साल के हो चुके हैं। शाहरुख खान के 60वें बर्थडे पर उनके फैंस से लेकर तमाम सेलेब्स काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। देर रात से ही सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के लिए बधाईयां और शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी बीच किंग खान का अपने परिवार, सलमान खान और अंबानी के साथ जश्न मनाते वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाहरुक खान अपनी पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना, सलमान खान, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के साथ पूरी तरह से छम्मक छल्लो गाने पर सेलिब्रेशन में डूबे दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को लगा रहा है कि ये शाहरुक खान की बर्थडे पार्टी के विजुअल्स हैं। हालांकि आपको बता दें कि ऐसे नहीं है।

ये शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी नहीं बल्कि राधिका अंनत के प्री वेडिंग का वीडियो है। शाहरुख खान के बर्थडे के मौके पर फैंस उनके थ्रोबैक वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं दो कि काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

हालांकि आपको बता दें कि इस बार मन्नत में नहीं बल्कि अलीबाग में सिंपल और इंटिमेट बर्थडे किंग खान ने सेलिब्रेट किया है, जिसकी तस्वीर उनकी खास दोस्त और डायरेक्टर फराह खान ने शेयर की है, जो वायरल हो रही है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि हर बार की तरह मन्नत में इस बार शाहरुख खान बर्थडे सेलिब्रेट नहीं कर सकते क्योंकि किंग खान के घर पर रेनोवेशन का काम चल रहा है।

फराह खान की बात करें तो उन्होंने एसआरके के बर्थडे पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जो कि उनके मिडनाइट बर्थडे सेलिब्रेशन की हैं। फराह खान तस्वीरों में बर्थडे ब्वॉय शाहरुख खान को गाल पर किस करते हुए नजर आ रही हैं। फोटो में शाहरुख खान ग्रे टीशर्ट और मैचिंग बिन्नी के साथ बैगी पैंट्स में नजर आ रहे हैं। जबकि फराह खान कैजुअल पिंक टॉप और ब्लैक पैंट्स में दिख रही हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, हैप्पी बर्थडे किंग यानी एसआरके। अगले 100 सालों तक राज करो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X