दो सालों तक शाहरुख खान का व्यस्त शेड्यूल, बैक टू बैक करेंगे तीन बिग बजट फिल्में!

शाहरुख खान ने अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म 'पठान' की शूटिंग मुंबई स्थित यशराज स्टूडियो में एक बार फिर से शुरू कर दी है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के ज़रिए शाहरुख़ खान वापसी करेंगे। इससे पहले उनकी आख़िरी फ़िल्म 'ज़ीरो' साल 2018 में आई थी, जो आनंद एल राय के निर्देशन में बनी थी।

शाहरुख़ खान की अपकमिंग फ़िल्म पठान जब तक रिलीज़ होगी। ज़ीरो और पठान के बीच का अंतर क़रीब 1215 दिनों का होगा। यह 29 साल के लंबे करियर में अब तक का सबसे लंबा ब्रेक होगा। पठान फ़िल्म पर 2022 की शुरुआत से ही जोरशोर से काम शुरू हो गया था।

इसके बाद आई कोरोना की दूसरी लहर ने फ़िल्म निर्माताओं की योजनाओं पर पानी फेर दिया। कहा जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा इस फ़िल्म को 2022 में ईद के दौरान रिलीज़ करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

Shah Rukh Khan

शाहरुख खान मुंबई में अगले 18 दिनों तक पठान फिल्म की शूटिंग करेंगे। इसके साथ ही इस फिल्म की शूटिंग यूरोप और रूस में भी शूटिंग की जाएगी। अगर कोविड 19 संक्रमण कंट्रोल में रहता है तो फिल्म पठान की शूटिंग अगस्त तक पूरी हो सकती है।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख़ खान अगले दो साल तक जिन निर्देशकों के साथ काम कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि शाहरुख़ खान जल्द से जल्द इस फ़िल्म की शूटिंग पूरी कर उनके साथ काम शुरू करें।

शाहरुख खान फिटनेस पर दे रहे ध्यान

शाहरुख खान फिटनेस पर दे रहे ध्यान

पिंकविला ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि शाहरुख खान फिल्म 'पठान' के लिए तैयार हो गए हैं और संभवत: उन्होंने अपनी बॉडी और एब्स पर काम करना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है शाहरुख़ खान एक एक्शन फ़िल्म से सीधे दूसरी एक्शन फ़िल्म करना चाह रहे हैं।

शाहरुख खान और नयनतारा की जोड़ी

शाहरुख खान और नयनतारा की जोड़ी

रिपोर्ट में कहा गया है कि शाहरुख़ खान पठान के बाद साउथ निर्देशक एटली की फ़िल्म पर काम शुरू करेंगे। एटली की फ़िल्म में शाहरुख़ खान के अपोज़िट नयनतारा नजर आ सकती हैं। ख़बरों की माने तो फ़िलहाल नयनतारा को कास्ट किए जाने को लेकर अभी फ़ाइनल प्रपोज़ल नहीं मिला है।

शाहरुख खान और एटली की फिल्म में दूसरी हीरोइन

शाहरुख खान और एटली की फिल्म में दूसरी हीरोइन

एटली की फ़िल्म के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि शाहरुख़ खान इस फिल्म को राजकुमार हिरानी के साथ ही करेंगे। इस फ़िल्म में हीरोइन कौन होगी यह अभी फ़ाइनल नहीं किया गया है।

शाहरुख खान की फिल्म में तापसी पन्नू

शाहरुख खान की फिल्म में तापसी पन्नू

इसके साथ ही सपोर्टिंग कास्ट भी अब तक फ़ाइनल नहीं हो पाई है। वहीं ख़बरों की माने तो राज कुमार हिरानी की इस फ़िल्म में तापसी पन्नू भी नज़र आ सकती है। एटली की फ़िल्म इमिग्रेशन पृष्ठभूमि पर बनी हो सकती है। इस फ़िल्म को राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लौं ने लिखी है।

2022 में शाहरुख खान की बड़ी फिल्में

2022 में शाहरुख खान की बड़ी फिल्में

शाहरुख़ खान के फ़ैन्स को बड़ी स्क्रीन पर उन्हें देखने के लिए क़रीब 1200 से ज़्यादा दिनों का इंतज़ार करना होगा। शाहरुख़ खान के बारे में कहा जा रहा कि 2022 में उनकी दो फ़िल्में रिलीज़ हो सकती है।

शाहरुख खान की किस्मत कोरोना के हाथ में

शाहरुख खान की किस्मत कोरोना के हाथ में

हालांकि यह काफ़ी हद तक कोरोना के हालात पर निर्भर करेगा। फिल्म पठान के बारे में कहा जा रहा कि यह फिल्म अगले साल तक रिलीज हो सकती है। वहीं एटली फिल्म अगले साल दिवाली या फिर क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है।

शाहरुख खान की तीसरी फिल्म

शाहरुख खान की तीसरी फिल्म

शाहरुख़ खान की अपकमिंग फ़िल्म को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि उन्हें राज और डीके की एक फ़िल्म की स्क्रिप्ट भी पसंद आई हैं। लेकिन शाहरुख़ खान फिलहाल पठान और एटली पर फ़ोकस कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X